Daily horoscope : आज के भविष्यफल में जानें, ग्रह-नक्षत्रों से दिन भर का हाल
punjabkesari.in Friday, May 29, 2026 - 10:28 AM (IST)
मेष : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी सफलता साथ देगी, फैमिली फ्रंट पर तालमेल, सद्भाव बना रहेगा, मन सैर-सफर के लिए राजी रहेगा।
वृष: चूंकि आम सितारा कमजोर है, इसलिए आपको हर फ्रंट पर सचेत रहना होगा, वैर-विरोधी भी आपको परेशान रखेंगे।
मिथुन: किसी धार्मिक प्रोग्राम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने, कथा-वार्ता, भजन-कीर्तन सुनने में जी लगेगा।
कर्क: जायदादी कामों के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा नतीजा देगी, मान-सम्मान की प्राप्ति, आम हालात भी अनुकूल चलेंगे।
सिंह : कामकाजी व्यस्तता, भागदौड़ रहेगी, वैसे कामकाजी तौर पर भी आप हावी तथा इफैक्टिव बने रहेंगे।
कन्या : सितारा धन लाभ वाला, यत्न करने पर कोई कारोबारी बाधा-मुश्किल हटेगी, आम हालात भी बेहतर रहेंगे।
आज का राशिफल 29 मई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
Tarot Card Rashifal ( 29th May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
लव राशिफल 29 मई- तू सफर मेरा, है तू ही मेरी मंज़िल
Aaj Ka Good Luck (29th may 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
तुला: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, सुदृढ़ सितारा आपको हर मोर्चा पर इफैक्टिव रखेगा, मगर गिरने-फिसलने का डर।
वृश्चिक: नुकसान का डर, न तो कोई कारोबारी टूर करें और न ही सोचे-विचारे बगैर किसी के नीचे अपनी कोई पेमैंट फंसाएं।
धनु : टीचिंग, कोचिंग, प्रिंटिंग, पब्लिशिंग, पर्यटन, कंसल्टैंसी का काम करने वालों को अपनी कामकाजी भागदौड़ की अच्छी रिटर्न मिलेगी।
मकर: किसी अफसर के हमदर्दाना रुख के कारण आपको अपनी किसी प्रॉब्लम को टैकल करने में मदद मिलेगी।
कुंभ: आम सितारा सुदृढ़ जो आपके कदम को हर मोर्चा पर बढ़त की तरफ रखेगा, मगर तबीयत में तेजी।
मीन : खान-पान मर्यादा में रहकर करें, क्योंकि पूरा परहेज रखने के बावजूद सेहत में कुछ न कुछ गड़बड़ी बनी रहेगी, नुकसान-परेशानी का भी भय रहेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
