आज का राशिफल- 27 मई 2026

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 07:44 AM (IST)

मेष राशि वालों का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आप किसी पुराने काम को पूरा करने के लिए घर वालों से सहायता ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी सूझबूझ लोगों को प्रभावित हो सकते हैं। आज खर्चों पर नियंत्रण करना पड़ सकता है। आज सेहत में हल्की कमजोरी महसूस हो सकती है।

वृष राशि वालों आज आपको नए अवसर मिल सकते हैं। बिज़नेस से जुड़े लोगों को धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ बैठकर भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में भरोसा मजबूत होगा। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं। धन के मामले में सतर्क रहने की ज़रूरत है। घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल बनी रहेगी। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। संतान को मिली उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। बिज़नेस से जुड़े लोग जल्दबाज़ी में कोई भी फैसला न करें, नुकसान हो सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।  आज अपने खानपान में संतुलन बनाए रखें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आज निवेश करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह ज़रूर लें। सिंगल जातकों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। आज सिरदर्द या थकावट महसूस हो सकती है।

कन्या राशि वालों आज आपके सामने नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। परिवार में किसी महत्वपूर्ण फैसले में आपकी भागीदारी रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मनचाहा परिणाम मिलने के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज लोग आपके व्यवहार से प्रभावित हो सकते हैं। कामकाज में रुकावटें धीरे-धीरे दूर होती नजर आएंगी। बिना पढ़े किसी भी दस्तावेज़ पर साइन न करें। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
 
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। बेरोज़गारों को काम मिल सकता है। मित्रों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है, नजरअंदाज न करें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा।नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन मिल सकता है। परिवार में किसी शुभ कार्य की तैयारी शुरू हो सकती है। पैसों की बचत पर ध्यान दें। शरीर में आलस्य महसूस हो सकता है।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज के चलते नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों का प्रदर्शन पहले से बेहतर रहेगा। बेवजह की बहस से दूरी बनाए रखें। सेहत के मामले में सावधानी रखें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कला या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। आज अपनी निजी बातें किसी भी बाहन वाले के साथ शेयर न करें। उधार देने से पहले सोच-विचार करें। सेहत में सुधार महसूस होगा।

मीन राशि वालों आज आपके लिए परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल बनती दिखेंगी। व्यापार में नई रणनीति लाभ पहुंचा सकती है। माता-पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। प्रेमी के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत सही रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News