आज का राशिफल- 25 अप्रैल 2026
punjabkesari.in Monday, May 25, 2026 - 08:09 AM (IST)
आज का पंचांग- आज दिन है सोमवार का, दिनांक 25 मई 2026, शुक्ल पक्ष। हिंदू मास ज्येष्ठ, तिथि दशमी नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी रहेगा, आज का योग है वज्र और करण तैतिल। आज के खास दिन पर सूर्य वृष राशि में रहेंगे और चंद्र कन्या राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा सुबह 07 बजकर 09 मिनट से सुबह 08 बजकर 52 मिनट तक। आज का अभिजीत मुहूर्त रहेगा सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक। आज का दिशाशूल पूर्व की तरफ रहेगा। तो फिलहाल पूर्व दिशा की ओर यात्रा टाल दें।
आज का विशेष- गंगा दशहरा
आज का महा उपाय- ॐ गंगायै नमः मंत्र का जाप करें।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। आज कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपके हाथ लग सकता है। पैसों के मामले में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। भाई-बहन के साथ प्रेम बना रहेगा। सेहत सही रहेगी।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। कई दिनों से ऑफिस का पेंडिंग काम आज पूरा हो जाएगा। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। व्यापार के लिए की गई मेहनत रंग लाएगी। सिंगल लोगों की मुलाकात आज किसी खास से हो सकती है। बाहर के खान-पान से दूर रहें, पेट खराब हो सकता है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। परिवार का कोई सदस्य गुड न्यूज़ सुना सकता है। पुराने दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। माता-पिता के साथ घूमने जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। दांपत्य जीवन में पहले से ज्यादा मधुरता बनी रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। व्यापार में कोई बड़ा अवसर हाथ लग सकता है। पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले से मज़बूत हो जाएगा। आज बेवजह के कामों में समय बर्बाद न करें। दांपत्य जीवन में चल रहा तनाव खत्म हो जाएगा। सेहत सही रहेगी।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज व्यापार में पैसे कमाने का अच्छा मौका मिलेगा। घर के कामों में भाई-बहन से मदद ले सकते हैं। आज किसी से भी अपनी योजनाएं शेयर न करें। छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। संतान के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। आपके व्यवहार के लिए लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। टीचिंग से जुड़े लोगों को कहीं से अच्छा ऑफर आ सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनी रहेगी। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। व्यापार में धन लाभ के योग बन रहे हैं। सेहत सामान्य रहेगी।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। लवमेट्स आज लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं। कारोबार के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। सेहत में गिरावट आ सकती है, ध्यान रखने की आवश्यकता है।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले से ज्यादा बेहतर रहेगा। कामकाज के सिलसिले में विदेश की यात्रा कर सकते हैं। अगर नया व्यापार शुरू करने के बारे में सोच रहें है तो उसमें माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज किसी से भी बहस न करें। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। दोस्त की मदद से अटके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।
