Daily horoscope : आज के राशिफल में जानें किस राशि को मिलेगा धन लाभ?
punjabkesari.in Friday, May 22, 2026 - 10:34 AM (IST)
मेष : यत्न करने पर प्रॉपर्टी के साथ जुड़े किसी काम या प्रोग्राम में कामयाबी मिलेगी, शत्रु भी आपके समक्ष ठहर न सकेंगे।
वृष: आम सितारा मजबूत जो आपको हिम्मती, उत्साही तथा कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा एक्टिव रखेगा, तेज प्रभाव बना रहेगा।
मिथुन: इंपोर्ट-एक्सपोर्ट, समुद्री उत्पादों, इमीग्रेशन तथा जन शक्ति बाहर भिजवाने का जो काम धंधा करते हैं, उन्हें भरपूर लाभ मिलेगा।
कर्क: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे उसमें कामयाबी मिलेगी, तबीयत में जिन्दादिली रहेगी।
सिंह : उलझनों, झमेलों तथा पेचीदगियों से निपटना पड़ सकता है, मगर आम हालात पहले जैसे बने रहेंगे।
कन्या : ड्रिंक्स, कैमिकल्स, रंग रोगन, पैट्रोलियम तथा सी प्राॅडक्ट्स का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा।
आज का राशिफल 22 मई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
Tarot Card Rashifal (22nd May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
लव राशिफल 22 मई- आई है चांदनी, मुझसे कहने यही, मेरी गली, मेरे घर, प्यार कर, प्यार कर
Aaj Ka Good Luck (22nd May 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
तुला: किसी अफसर के साॅफ्ट रुख के कारण आपको अपनी किसी प्रॉब्लम को सुलझाने में कामयाबी मिलेगी।
वृश्चिक: किसी धार्मिक प्रोग्राम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने, कथा-वार्ता, भजन-कीर्तन सुनने में जी लगेगा।
धनु : पूरा परहेज रखने के बावजूद आपका पेट बिगड़ा-बिगड़ा सा रहेगा, इसलिए लिमिट में खान-पान करें।
मकर: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, मन सैर-सफर के लिए राजी रहेगा, दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति सॉफ्ट रहेंगे।
कुंभ: दूसरे लोग आपको अपने पंगो, झगड़ों में फंसाने के लिए प्रयासरत रहेंगे, इसलिए सावधानी रखें।
मीन : संतान के सपोर्टिव रुख पर भरोसा किया जा सकता है, यत्न करने पर आपका कोई प्रोग्राम सिरे चढ़ सकता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
