आज का राशिफल- 22 मई 2026
punjabkesari.in Friday, May 22, 2026 - 07:38 AM (IST)
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। बेरोज़गार लोगों को पसंद का काम मिल सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सिंगल जातक आज किसी से अपने मन की बात बोल सकते हैं। आज सेहत पहले से ठीक रहेगी।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। परिवार में किसी को मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। युवाओं की मेहनत रंग ला सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले में सोच समझकर ही कदम बढ़ाएं। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। आज किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। किसी मीटिंग के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। बच्चे आज किसी चीज़ के लिए ज़िद कर सकते हैं। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए पड़ाव लेकर आ सकता है। उधार पर दिया पैसा आज वापस मिलने की संभावना है। राजनीती से जुड़े लोगों के मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। विदेश जाने की इच्छा रखने वालों का सपना पूरा हो सकता है। सेहत के मामले में थोड़ी सतर्कता आज ज़रूरी है।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। मित्रों के साथ मूवी देखने जाने का प्लान बन सकता है। व्यापार में सावधानी से काम करने की ज़रूरत है। सेहत के लिहाज़ से दिन बढ़िया रहेगा।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। बिज़नेस करने वालों को अच्छी डील मिल सकती है। लंबे समय से रुके हुए काम आज गति पकड़ सकते हैं। माता-पिता के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज सिरदर्द हो सकता है, सेहत का ख्याल रखें।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए संतोषजनक साबित हो सकता है। व्यापार में धन लाभ के संकेत है। प्रेमी और आपके मध्य गलतफेहमी पैदा हो सकती है। बेरोज़गार लोगों को काम मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन बातचीत से सुलझ जाएगी। आज अचानक से किसी खास से मुलाकात हो सकती है। अटका हुआ पैसा आज किसी की सहायता से वापस मिल सकता है। हल्का बुखार तंग कर सकता है, आराम रखें।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कामकाज के साथ-साथ परिवार को भी समय ज़रूर दें। बच्चे आज कुछ नया सीखने की सोच सकते हैं। युवा अपना खुद का काम शुरू कर सकते हैं। सेहत सही रहेगी।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज किसी की भी बातों में आकर पैसों को निवेश न करें। घर के बड़ों की बात आज न टालें। व्यापार करने वालों की नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। संतान की सेहत बिगड़ सकती है, ध्यान देने की ज़रूरत है।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए शांति भरा रहेगा। सामाजिक कार्य में रुचि लेने वालों को सम्मान मिल सकता है। आज किसी आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। सेहत सही रहेगी।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। साझेदारी में काम करने वालों को अच्छा लाभ देखने को मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों की काम की तारीफ हो सकती है। प्रेमी के साथ घूमने जाने का मौका मिल सकता है। सरकारी नौकरी वालों को प्रमोशन मिल सकता है। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
