आज का राशिफल- 8 मई 2026
punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 07:44 AM (IST)
मेष राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपके लिए सकारात्मक संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में सामंजस्य और खुशहाली बढ़ेगी। खर्चों में बढ़ोतरी संभव है। जो लोग बीमार थे, उन्हें राहत मिल सकती है।
वृष राशि वालों आज आपको अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा। गुस्से में लिए गए फैसले नुकसान दे सकते हैं। नौकरी से जुड़े लोगों को काम को लेकर दबाव महसूस हो सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
मिथुन राशि वालों आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। व्यापार में नए विचारों पर काम करने का मन बनेगा। संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार में आगे बढ़ने के लिए परिवार का सहयोग मिल सकता है। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
सिंह राशि वालों आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धीरे-धीरे राहत मिलेगी। कार्यस्थल की परेशानियां कम होंगी। विरोधियों से सावधान रहें। बच्चों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। तनाव से दूर रहें, वरना सिरदर्द हो सकता है।
कन्या राशि वालों आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा। घर का वातावरण सुखद बना रहेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में चल रही दूरी बातचीत से खत्म हो सकती है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। अविवाहित लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। कमर दर्द की शिकायत हो सकती है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं। फ्रीलांस काम करने वालों को नए अवसर मिलेंगे। बच्चे पढ़ाई से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे। मौसम से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। लिया हुआ कर्ज चुकाने का अवसर मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी। प्रेम जीवन में खुशी बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मकर राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। खर्चों पर ध्यान देना जरूरी है। किसी रिश्तेदार की बात मन को प्रभावित कर सकती है। अविवाहित लोग किसी खास व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।
कुंभ राशि वालों आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। बच्चे शरारतों में व्यस्त रह सकते हैं। काम से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें। दोस्तों के साथ विवाद से बचें। हल्का बुखार हो सकता है, ध्यान रखें।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। मित्रों की मदद से आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं। बातचीत में संयम रखें, वरना रिश्तों में खटास आ सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
