आज का राशिफल- 6 मई, 2026
punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 08:31 AM (IST)
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। छात्रों का दिन मिलाजुला रह सकता है। सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। सिंगल लोग क्रश के साथ अपनी दोस्ती की शुरुआत कर सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। ऑफिस में किसी बात को लेकर सहकर्मियों के साथ बहस हो सकती है। जो लोग लंबे समय से अच्छी नौकरी की तलाश मे थे, उन्हें जॉब के लिए कॉल आ सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। जो लोग रिलेशन में है, वो अपने रिश्ते के बारे में माता-पिता से बातचीत करेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। कानूनी मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। जीवनसाथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिलेगा। माता की सेहत में पहले से सुधार ज्यादा सुधार होगा।
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सभी आपके काम की तारीफ करें। किसी दोस्त के साथ मिलकर पार्नटरशिप में बिजनेस कर सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में इजाफा होने की संभावना है। शादीशुदा लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। जो छात्र विदेश जाने का प्लान बना रहे थे, उनका यह सपना पूरा होगा। इस राशि के सिंगल लोग घर वालों की पसंद से शादी के लिए मान जाएंगे।
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन फलदायक रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। बड़े भाई की शादी पक्की होने से घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। छात्रों के लिए भी दिन बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
मीन राशि के जातकों आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। इस राशि के युवा घर के कामों में माता की मदद करेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में थे, उन्हें अच्छी जॉब मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
