आज का राशिफल- 4 मई 2026
punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 07:23 AM (IST)
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। लंबे समय बाद किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है। प्रेमी आज विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन बेहतर रहेगा।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। साझेदारी के व्यापार में अच्छा मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। घर के बड़ो की बातों को आज न टालें। आज सिर दर्द हो सकता है, सेहत का ख्याल रखें।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए धैर्य बनाए रखने के लिए है। आज किसी की भी बातों में आकर कोई फैसला न लें। नौकरीपेशा जातक काम में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। बिज़नेस करने वालों को अच्छी डील मिल सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज जल्दबाज़ी में कोई भी बड़ा फैसला न करें। सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जा सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है। आज सेहत बिगड़ सकती है, ख्याल रखें।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम साबित हो सकता है। अचानक से धन लाभ होने के योग है। बेरोज़गारों को काम मिल सकता है। प्रेमी से कोई मन की बात साझा कर सकते हैं। संतान शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं। आज बाहर के खाने से परहेज़ करें।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहेगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से मदद मिल सकती है। मित्रों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। सिंगल जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। सेहत सही रहेगी।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए प्रगति लेकर आ सकता है। आज कामकाज के चलते नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिल सकती है। घर पर अचानक से मेहमान दस्तक दे सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा।नौकरीपेशा जातक खुद का काम शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। ऑफिस में आपके काम की तारिफ हो सकती है। आज किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है। आज सेहत के प्रति सतर्क रहें।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। आज नए लोगों से संपर्क बढ़ सकते हैं। आज आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। थकान महसूस हो सकती है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कामकाज और परिवार के साथ तालमेल बना कर चलें। माता जी की बोली कोई बात मन को ठेस पहुंचा सकती है। घर में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज नौकरीपेशा जातकों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। व्यापार करने वालों को धन लाभ हो सकता है। आज हल्का बुखार हो सकता है,सेहत का ख्याल रखें।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्साहजनक रहेगा। आज किसी प्रियजन से अचानक मुलाकात हो सकती है। प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। युवाओं को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
