Daily horoscope : आज हनुमान जी के आशीर्वाद से इन राशियों के बनेंगे सफलता के योग

punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 07:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष : आम तौर पर मजबूत सितारा आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, इरादों में मजबूती, तेज प्रभाव बना रहेगा।

वृष: किसी जमीनी काम के लिए आप जो भागदौड़ करेंगे, उसमें कुछ न कुछ पेशकदमी जरूर होगी, मान-सम्मान की प्राप्ति।

मिथुन: कामकाजी व्यस्तता, भागदौड़ रहेगी, शत्रु चाहकर भी आपका कुछ बिगाड़ न सकेंगे, आम हालात पहले जैसे बने रहेंगे।

कर्क: सितारा आमदन के लिए अच्छा, कारोबारी टूरिंग प्रोग्रामिंग सफल रहेगी, कामकाजी साथी भी आपके साथ सहयोग करेंगे।

सिंह: व्यापार तथा कामकाजी दशा अच्छी, कोशिशों-इरादों में कामयाबी मिलेगी, वैसे शीत वस्तुएं कम यूज करें।

Tarot Card Rashifal (3rd February): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

आज का राशिफल 3 फरवरी, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

लव राशिफल 3 फरवरी- पड़ गई दिल पर मेरे आपकी परछाईयां हर तरफ बजने लगीं सैकड़ों शहनाईयां

कन्या : सरकारी-गैर सरकारी कामों में कामयाबी मिलेगी, मान-सम्मान बना रहेगा, मगर अपने क्रोध पर जब्त रखना ठीक रहेगा।

तुला: सितारा व्यापार कारोबार में लाभ वाला, यत्न करने पर कोई कामकाजी बाधा-मुश्किल हटेगी, कामकाजी तौर पर आप एक्टिव रहेंगे।

वृश्चिक: जिस काम के लिए यत्न करेंगे वह हो  जाएगा, विरोधी आपकी ग्रिप में रहेंगे, बड़े लोगों में आपकी पैठ-धाक बनी रहेगी।

नु : धार्मिक कामों में रुचि, इरादों में मजबूती, आपका प्रभाव-दबदबा बना रहेगा, अर्थ दशा ठीक, आम हालात अनुकूल चलेंगे।

मकर: सितारा सेहत के लिए ढीला, मर्यादा में खान-पान करना सही रहेगा, उधारी में फंसने से भी बचना ठीक रहेगा, सफर भी न करें।

कुंभ: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, मगर फैमिली फ्रंट पर कुछ न कुछ परेशानी रहेगी। 

मीन : ध्यान रखें कि शत्रु आपकी समस्त प्लानिंग को न अपसैट कर दें, मगर आम हालात अनुकूल चलेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News