आपका राशिफल- 5 नवंबर, 2025

punjabkesari.in Wednesday, Nov 05, 2025 - 07:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज नए लोगों से मुलाकात जीवन की दिशा बदल सकती है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। मेहनत का फल उम्मीद से अधिक मिलेगा। यात्रा में सावधानी रखें। सेहत सही रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद दूर होंगे। निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। किसी बुजुर्ग की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही से नुकसान हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताएं, तनाव कम होगा। मित्रों के सहयोग से राहत मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेग। कोई पुरानी इच्छा आज पूरी हो सकती हैं। धन से जुड़ी स्थिति सुधरेगी। किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य में हल्की परेशानी संभव है।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। नौकरी में नया प्रस्ताव मिल सकता है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। प्रेम संबंधों में स्पष्टता आएगी। सेहत खराब हो सकती है।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। पहले की गई मेहनत का फल मिल सकता है। घर में किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। रुके हुए कार्य तेजी से पूर्ण होंगे। सेहत में सुधार के संकेत हैं।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर में किसी की शादी को लेकर चर्चा हो सकती है। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सुधरेगी। कोई पुराना मित्र मुलाकात के लिए आ सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। व्यापार में नया निवेश फायदेमंद साबित हो सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। दिन के अंत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। राजनीति से क्षेत्र से जुड़े लोगों का सामाजिक दायरा बढ़ सकता है। किसी प्रतियोगी परीक्षा या इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। प्रेमी जीवन में मिठास बनी रहेगी। बाहर के खाने से परहेज़ करें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ हो सकती है। पैसों से जुड़ी समस्याएं पहले के मुकाबले कम हो जाएंगी। सेहत सही रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। परिवार में किसी की सेहत की चिंता रहेगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से संपर्क बनेगा। यात्रा लाभदायक साबित होगी। सिंगल जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है। सेहत पर ध्यान देने की ज़रुरत है।

मीन राशि वालों आज का दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ पुराना काम अचानक पूरा हो सकता है। आज धन लाभ के योग हैं। जीवनसाथी से काम में सहयोग मिल सकता है। मौसम में बदलाव के चलते सेहत पर असर हो सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News