आपका राशिफल- 3 नवंबर, 2025
punjabkesari.in Monday, Nov 03, 2025 - 07:28 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। किसी अधूरे काम को पूरा करने की प्रेरणा मिल सकती है। पुराने विचारों को छोड़कर नई सोच अपनाने की ज़रुरत है। सहयोगियों से मतभेद सुलझ सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। घर का कोई सदस्य खुशखबरी दे सकता है। बेरोजगारों को पसंद का काम मिल सकता है। बिज़नेस में पिता से सहायता मिल सकती है। अगर सेहत खराब चल रही थी तो पहले के मुकाबले सुधार देखने को मिलेगा।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। पार्टनर के साथ किसी डेट पर जा सकते हैं। भाई-बहन से किसी बात पर बहस हो सकती है। पैसों से जुड़ी तंगी का सामना करना पड़ सकता है, सोच समझ कर खर्च करें। सेहत ठीक रहेगी।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेग। पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। बिज़नेस को आगे बढ़ाने में माता-पिता का सहयोग मिल सकता है। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात हो सकती है। कमर में दर्द हो सकता है, भारी काम करने से परहेज़ करें।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आ सकती है। युवा विदेश जाने के बारे में सोच सकते हैं। कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले विचार करें। सेहत में पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। आज अपने क्रोध पर नियंत्रण बना कर रखें। जीवनसाथी के साथ चल रहा मतभेद बातचीत से सुलझ जाएगा। सेहत सही रहेगी।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। अपने लक्ष्यों को लेकर नई योजना बना सकते हैं। ऑफिस के काम के चलते यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सामाजिक कार्यकर्ताओं के सम्मान में वृद्धि हो सकती है। तला भूना न खाएं, पेट खराब हो सकता है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा आज आपको अपने अनुभव का सही इस्तेमाल करने की ज़रुरत है। परिवार में किसी की सलाह व्यापार के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकती है। सिंगल जातकों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी पुरानी योजना से फायदा मिल सकता है। घर के कामों को पूरा करने में जीवनसाथी से मदद मिल सकती है। आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ रहेगा। सेहत के प्रति सतर्क रहें।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। धन प्राप्ति के नए मार्ग बन सकते हैं। बिज़नेस में कुछ समस्याएं आ सकती है, हालांकि अपनी समझ से उन्हें आसानी से सुलझा लेंगे। सेहत में पहले से सुधार दिख सकता है।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप कोई नया स्किल सीखने के बारे में सोच सकते हैं। रुका पैसा वापस मिलने के संकेत हैं। आज जीवनसाथी के साथ बाहर जा सकते हैं। नींद न पूरे होने के कारण सिर दर्द हो सकता है।
मीन राशि वालों आज का दिन बढ़िया रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। व्यापारियों को नई डील मिल सकती है। संतान की कहीं कोई बात मन को ठेस पहुंचा सकती है।सेहत ठीक रहेगी।
