आपका राशिफल- 7 सितंबर, 2025

punjabkesari.in Sunday, Sep 07, 2025 - 08:37 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। व्यापार में कोई भी निर्णय जल्दबाज़ी में न लें। पैसों के मामले में किसी पर भी भरोसा न करें । यात्रा पर जाएं तो अपने सामान का ख्याल खुद ही रखें। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। माता पिता के साथ मिलकर किसी खास विषय पर चर्चा कर सकते हैं। कामकाज के मामले में भाई से सहयोग मिल सकता है। घर में किसी सदस्य का रिश्ता पक्का हो सकता है। संतान की सेहत को लेकर मन विचलित हो सकता है।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की कोशिश करनी होगी। आज किसी भी बहस में पड़ने से बचें। कोई अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। शाम का समय दोस्तों के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं।  सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। बच्चों को अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने की ज़रुरत है। कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा हो सकती है। रिश्तों में मधुरता आएगी। बाहर का खाना खाने से परहेज़ रखें, नहीं तो सेहत खराब हो सकती है।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। वैवाहिक जीवन में कोई भी निर्णय अकेले न लें। घर का कोई सदस्य खुशखबरी दे सकता है। बच्चों का प्रदर्शन शिक्षा में पहले के मुकाबले बेहतर रहेगा। सेहत का ख्याल रखें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार से जुड़ी कोई परेशानी है तो घर के बड़ो से बात करना फायदेमंद हो सकता है। बेरोजगारों को काम मिल सकता है। आज अचानक से धन लाभ के योग बन सकते हैं। नींद पूरी न होने की वजह से थकावट महसूस हो सकती है।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आपके रुके हुए काम पिता की सहायता से पूरे हो सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को अच्छी डील मिल सकती है। प्रेमी के साथ घूमने जा सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें नहीं तो बुखार हो सकता है।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। धार्मिक कार्यो में मन लग सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों को मेहनत के अनुकूल प्रमोशन मिल सकता है। स्वास्थ्य पहले के मुकाबले बेहतर रहेगा।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में भाई-बहन से सहयोग मिल सकता है। लंबे समय से अगर बैंक से लोन लेने की कोशिश कर रहे हैं तो मिल सकता है। धन लाभ संभव है। सेहत सही रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगी। आज अपना मन फालतू के कामों में न लगाएं। किसी करीबी से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत का ख्याल रखें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज किसी की बातों में न आएं। पैसों का निवेश करने का सोच रहे हैं तो किसी करीबी से सलाह अवश्य कर लें। आज किसी बात को लेकर मन में द्वेष न पालें। सेहत सही रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लग सकता है। कला और संगीत में मन लग सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News