आपका राशिफल- 5 अगस्त, 2025

punjabkesari.in Tuesday, Aug 05, 2025 - 07:23 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपकी कोई पुरानी योजना रंग ला सकती है। व्यवसाय में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। प्रेमी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।  सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यापार में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों को साझेदारी के काम में लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों से मदद मिल सकती है। निवेश करने से पहले किसी करीबी से सलाह लेना सही रहेगा। सेहत का ख्याल रखें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आज दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। सिंगल जातकों को रिश्ता पक्का हो सकता है। युवाओं को धन आगमन के नए स्रोत बन सकते हैं। पार्टनर से कोई तोहफा मिल सकता है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार भी लापरवाही न करें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लग सकता है। पुराने कर्ज़ आसानी से चुकता हो जाएंगे। व्यापारियों को मनचाही डील मिल सकती है। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। छोटे व्यापारियों को बड़ा ऑफर मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। आज थकावट महसूस हो सकती है, ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा।नौकरीपेशा जातकों को शत्रुओं से सावधान रहने की ज़रुरत है। घर में किसी नए सदस्य के आने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को मेहनत का फल मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। युवा कुछ नया सीखने के बारे में मन बना सकते हैं। बच्चे किसी चीज़ के लिए ज़िद कर सकते हैं। पार्टनर से कोई सरप्राइज़ गिफ्ट मिल सकता है। व्यापार में अचानक से लाभ हो सकता है। सेहत सही रहेगी।  

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज किसी की भी मदद करने से पीछे न हटें। आर्थिक मामलों में संयम से काम लें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सेहत सही रहेगी। 

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। मेहनती युवाओं को मनचाही सफलता मिल सकती है। कोई कानूनी कार्यवाही टल सकती है। समाज में आपके व्यवहार की सराहना हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय से प्रॉपर्टी में निवेश करने का सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी से सलाह ज़रुर लें। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ पहले के मुकाबले कम रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सेहत सही रहेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News