आपका राशिफल- 30 अप्रैल, 2025
punjabkesari.in Wednesday, Apr 30, 2025 - 07:19 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ कोई सरकारी काम आज पूरा हो सकता है। वैवाहिक लोग कहीं ट्रिप पर जा सकते हैं। छात्र पढ़ाई को लेकर चिंता महसूस कर सकते हैं, जिसमें शिक्षक से सहायता मिल सकती है। सेहत सही रहेगी।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों का मन काम से भटक सकता है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। घर खर्च बढ़ सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नया काम शुरू करने का मन बना रहे है तो उस में माता पिता का सहयोग मिलेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सिर दर्द हो सकता है।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेमी के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। व्यापार कर रहे जातकों को मनचाही डील मिल सकती है। युवा अपने मन की बात परिवार वालों के सामने रख सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। कारोबार के लिए बनाई गई योजनाएं कारगर साबित हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। घर के कामों में पार्टनर की सहायता कर सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। महिलाएं अपना ऑनलाइन बिज़नेस शुरू कर सकती है। घर पर मेहमान दस्तक दे सकते हैं। सिंगल लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का ज्यादातर समय काम में बितेगा। शत्रु पक्ष आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकता है, सावधान रहें। समाज में लोग आपके अच्छे कामों की सराहना करेंगे। सेहत सही रहेगी।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। बच्चों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। सेहत को लेकर ध्यान रखने की ज़रुरत है।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। बिज़नेस कर रहे जातक प्रोजेक्ट को पूरा करने में जीवनसाथी से मदद ले सकते हैं। सिंगल जातकों के सामने कोई अपने दिल की बात रख सकता है। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।
मकर राशि वालों आज का दिन लिए अच्छा रहेगा। घर में किसी पार्टी का आयोजन करवा सकते हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं जिससे आपका आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर हो जाएगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। सेहत बिगड़ सकती है, ख्याल रखें।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में धन लाभ होने की संभावना है। पति पत्नी के बीच चल रहा विवाद खत्म हो जाएगा। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने का सोच रहे है तो उस से पहले जांच पड़ताल कर लेना सही रहेगा। सेहत सही रहेगी।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। प्रेमी के साथ किसी मिलकर किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। नए शुरू किए कारोबार में और मेहनत और प्लानिंग की ज़रुरत है। सेहत सही रहेगी।