आपका राशिफल- 30 मार्च, 2025
punjabkesari.in Sunday, Mar 30, 2025 - 07:21 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आप पिता के साथ मिलकर रुके हुए कामों को पूरा करने पर ध्यान दे सकते हैं। छात्रों के लिए पढ़ाई के लिहाज़ से दिन बढ़िया रहेगा। व्यापार में भाई-बहन से सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज काम से राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। पैसों का निवेश करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह ज़रुर लें। मौसम में बदलाव के चलते सेहत बिगड़ सकती है, ध्यान रखने की आवश्यकता है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। बच्चे अपने मन की बात साझा कर सकते हैं। बिज़नेस में आज कोई नई डील साइन हो सकती है। सेहत सही रहेगी।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। राजनीति से जुड़े लोग किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। सिंगल जातकों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। माता पिता की सेहत का ध्यान रखें।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। पैसों को बेवजह खर्च न करें। घर से जुड़े कामों को पूरा करने में पार्टनर की सहायता ले सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। व्यापार में आज धन लाभ होने के योग है। नौकरीपेशा लोगों को किसी अच्छी कंपनी से ऑफर आ सकता है। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिल सकता है। प्रेमी के साथ किसी विषय पर बहस हो सकती है। कारोबार को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। खान पान पर खास ध्यान देने की ज़रुरत है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में नई खुशियां दस्तक दे सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। परिवार में किसी नए सदस्य के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा। ऑफिस में बॉस आपके प्रदर्शन की तारीफ कर सकते हैं। किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिल सकता है। आज गला खराब हो सकता है, ठंडी चीज़ों से परहेज़ करें।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में कुछ दिनों के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होने के योग बन रहे है। सेहत सही रहेगी।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय से अटके काम पार्टनर की सहायता से पूरे हो जाएंगे। आज कोई नया बिज़नेस शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। बच्चों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बना सकते हैं। सिंगल जातक आज किसी को अपना दिल दे बैठेंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने के योग है। स्वास्थ्य का ख्याल रखने की ज़रुरत है।