आपका राशिफल- 16 अक्टूबर, 2024

punjabkesari.in Wednesday, Oct 16, 2024 - 07:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। जो लोग बिज़नेस कर रहे हैं उन्हें आज फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी बढ़ सकती है। बच्चे आज का दिन खेलकूद में व्यतीत करेंगे। सेहत के मामले में दिन अच्छा है।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाझुला रहने वाला है। जो लोग नौकरी की तालाश में है उन्हें आज अच्छी नौकरी मिल सकती है। व्यापारी वर्ग निवेश करने की सोच रहे हैं तो अभी रूक जाएं। स्टूडेटस को आज ज्यादा मेहनत करने की ज़रूरत है। सेहत पहले से बेहतर होगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक उर्जा से भरा रहेगा। आज आपके काम की तारीफ होगी। वर्क लोड भी बढ़ सकता है। मीडिया कर्मियों को आज अच्छा ऑफर मिल सकता है। प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी कर रहें छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। सिरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी अधिकारी के साथ बहस हो सकती है। परिवार में माहौल साकारत्मक बना रहेगा। बच्चे आज खेल कूद में समय बिताएंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए खर्चे लेकर आया है। सोच  समझकर खर्च करें नहीं तो कर्ज में डूब सकते हैं। सरकारी कार्यों में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको अपने कामों को लेकर संयम बनाए रखना होगा। यदि किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, तो उसमें गड़बड़ी होने की संभावना है।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बहेद की खुशनुमा रहने वाला है। सरकारी कर्मचारियों को अच्छा गिफ्ट मिल सकता है।  विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, ध्यान रखें।

तुला राशि वालों आज आपको भाग्य का साथ मिलता हुआ नजर आ रहा है। आर्थिक मामलों में पहले की अपेक्षा कुछ सुधार होगा। निजी संबंधो में नाराजगी पैदा हो सकती है, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। छात्र विदेश में सैटल होने की बात परिवार के आगे रख सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें, सेहत बिगड़ सकती है।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिला- जुला रहने वाला है। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखने की आवश्यकता है। इस राशि की महिलाएं आज दिन भर काम में व्यस्त रहेंगी। बड़े बुजुर्ग अपनी सेहत का ध्यान रखें, सेहत में गिरावट का डर है।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए आलस्य से भरा रहेगा। आपकी सुख-सुविधाएं में बढ़ोतरी होगी। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। विदेश से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी पेट संबंधित समस्याओं को नजर अंदाज नहीं करना है।

मकर राशि वालों आज के दिन आपको धैर्य रखने की सलाह दी जाती है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। राजनीति में कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। किसी पुरानी बिमारी से भी राहत मिलती नजर आ रही है।

मीन राशि वालों आज पूरा दिन आप कामकाज में व्यस्त रहेंगे। काम के चलते आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा, कोई साजिश रच सकता है। आप अपनी सुख-सुविधाओं पर पूरा ध्यान देंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News