आपका राशिफल-  21 जुलाई ,  2024

punjabkesari.in Sunday, Jul 21, 2024 - 08:01 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज काम के सिलसिले में काफी भागदौड़ लग सकती है। किसी बड़ी कंपनी से साझेदारी हो सकती है। गृहस्थ जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं। स्टूडेंट्स पढ़ाई की तरफ ध्यान दें। प्रेम संबंधों में मिठास आएगी।। सेहत ठीक रहेगी।

वृष राशि वालों कारोबार की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहने वाला है। रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। युवाओं को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। पारिवारिक सदस्यों में आपसी प्रेम भाव बढ़ेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि वालों कार्यक्षेत्र में चल रही उलझनों से राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है तो समय अनुकूल है। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई से संबंधित बाहरी यात्रा कर सकते हैं। घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, ध्यान रखें।

कर्क राशि वालों फाइनेंस संबंधी किसी भी कार्य में लापरवाही न बरतें। पारिवारिक बिजनेस में धन लाभ के योग बन रहे हैं। पति-पत्नी के आपसी रिश्तों में तालमेल बढ़ेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशि वालों आज का दिन घरेलू खर्चों में वृद्धि करेगा। आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर रहेगी। व्यवसायिक स्थल पर आपका रुतबा बढ़ेगा। बॉस आपके काम से काफी प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।

कन्या राशि वालों ऑफिस में काम को लेकर मतभेद हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव अधिक रहेगा। युवाओं को आगे बढ़ने के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। स्टूडेंट्स पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

तुला राशि वालों व्यवसाय में बेहतरीन परिस्थितियां बनी हुई हैं। बिजनेस को बढ़ाने के नए मौके मिलेंगे, उन्हें हाथ से न जाने दें। पारिवारिक जीवन सुख-शांति से भरा रहेगा। जीवनसाथी से आपको नई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों व्यावसायिक गतिविधियों के साथ निजी कामों में भी ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग है। मानसिक शांति अनुभव करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको अच्छी खबर मिलने की संभावना है। सेहत ठीक रहेगी।

धनु राशि वालों आज आपके काफी लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। निजी संबंध सहायक रहेंगे। इस राशि के छात्र वर्ग संगीत के प्रति आकर्षित रहेंगे। एजुकेशन में भी आपको अच्छे रिज़ल्ट्स मिलेंगे। आज आपको शाम तक सिर दर्द महसूस हो सकता है।

मकर राशि वालों आज कारोबार में लाभ की स्थिति बन रही है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। आज किए गए निवेश से धन लाभ प्राप्त होता नजर आ रहा है। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।

कुंभ राशि वाले आज उच्चाधिकारियों से बातचीत करते समय सावधानी बरतें। कारोबार को लेकर कोई जरूरी फैसला लेना पड़ सकता है। लव रिलेशनशिप में नया मोड़ आ सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

मीन राशि वालों आज आपका धन कमाने के नए मौके मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश पूरी होगी। आपकी सोच में सकारात्मकता आएगी। छात्रों को मेहनत के अच्छे परिणाम हासिल होंगे। बाहरी यात्रा करनी पड़ सकती है। जोड़ों में दर्द रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News