आपका राशिफल-  26 जून,  2024

punjabkesari.in Wednesday, Jun 26, 2024 - 07:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लाभ में वृद्धि करने वाला रहेगा। आज आपको अपने अनुभव से काफी फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय बताएंगे। सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।

वृष राशि वालों आज आप किसी नई योजना काम शुरू कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से लाभ मिलता दिख रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। छात्रों को खेल के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन करियर के क्षेत्र में उन्नति लेकर आएगा। छोटे व्यापारियों को धन लाभ होने के योग है। मन में चल रहे विचारों को जीवनसाथी के साथ साझा करें, अच्छा महसूस करेंगे। शाम को घर पर मेहमान आ सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके अच्छा रहेगा। आपके सभी सरकारी काम बनते दिख रहे हैं। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरते। संतान के करियर को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। शाम को सिर दर्द के शिकार हो सकते हैं।

सिंह राशि वालों आज का दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। युवाओं का किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी जो परेशानी चल रही है, उसमें आज सुधार देखने को मिलेगा।

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन व्यर्थ की चिंताओं में बीतेगा। मन अकारण परेशान रह सकता है। जो लोग सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें कोई मौका हाथ लग सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं।

तुला राशि वालों नए काम को शुरू करने में आ रही मुश्किलें दूर होगी। युवा वर्ग कुछ नया कर दिखाने में जुटे रहेंगे। छात्रों पर पढ़ाई पर पूरा फोकस रहेगा। इस राशि की महिलाएं परिवार से संबंधित कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं। माता के साथ अपनी मन की बात साझा कर सकते हैं। सेहत उत्तम रहेगी।

धनु राशि वाले आज परिजनों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कारोबार में तरक्की के राह खुलेंगे। संतान को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, ध्यान रखें।

मकर राशि वालों कारोबार की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा। लंबे समय से अटके काम पूर्ण होंगे। परिवार में आपको कोई खास जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। स्टूडेंट्स को विदेश से कोई खास ऑफर मिल सकता है।

कुंभ राशि वाले आज जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ कम होगा। माता-पिता के साथ कुछ विशेष मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी। सेहत के मामले में दिन उत्तम रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन आर्थिक मामलों में कमजोर रहेगा। बढ़ते खर्चों के कारण परेशान हो सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा से संबंधित कोई अहम सूचना मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News