आपका राशिफल-  12 जून,  2024

punjabkesari.in Wednesday, Jun 12, 2024 - 07:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज आपकी प्रोफेशनल लाइफ में बड़ा बदलाव आ सकता है। इंटरव्यू की तैयारी कर रहे जातकों के लिए समय अच्छा है। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत हासिल हो सकती है। प्रेमी से खूब प्यार मिलेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

वृष राशि वाले आज आर्थिक मामलों को लेकर कोई फैसला न लें। करियर को लेकर ग्रहों की स्थिति कमजोर है। धार्मिक कामों में श्रद्धा बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन आपका सुखमय रहेगा। स्टूडेंट्स चिंता के शिकार हो सकते हैं। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिला-जुला प्रभाव देने वाला रहेगा। पर्सनल लाइफ में चल रही प्रॉब्लम्स का असर आपके करियर पर पड़ सकता है। इस राशि के विद्यार्थी वर्ग संगीत के प्रति आकर्षित रहेंगे। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ परिणाम लेकर आया है। पुराने संपर्कों से लाभ मिलता दिख रहा है। छात्रों को एजुकेशन में अच्छे रिज़ल्ट्स मिलेंगे। प्रेम संबंधों की बात करें तो रिलेशनशिप के सुहाने पलों को एंजॉय करेंगे।  

सिंह राशि वालों आज आपके कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। अधिकारी पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपके कुछ अनावश्यक खर्च हो सकते हैं, जिससे आपका मूड खराब रहेगा। सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है।

कन्या राशि वाले व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है। आप मानसिक रूप से अशांत महसूस करेंगे। आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

तुला राशि वालों आज आप दिनभर व्यस्त रहेंगे। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की होने की संभावना है। मन आपका प्रसन्न रहेगा। आपके परिवार का यश बढ़ेगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। बाहरी खान पान से परहेज करें, सेहत बिगड़ सकती है।

वृश्चिक राशि वालों आज आपको कारोबार में लाभ हो सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। माता पिता के साथ अच्छे पल व्यतीत करेंगे। आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।

धनु राशि वालों आज पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। जीवनसाथी के साथ घरेलू सामान की खरीदारी कर सकते हैं। युवाओं के तरक्की के राह खुलेंगे। छात्र अपने परिणामों से नाखुश नजर आएंगे। सेहत ठीक रहेगी।

मकर राशि वालों आज आपकी अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। पुराने सोचे काम भी पूरे होने के योग है। आज नया वाहन खरीदने का विचार मन में आ सकता है। सेहत के मामले में दिन आपके फेवर में रहेगा।

कुंभ राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक लाभ की दृष्टि से किये गये प्रयासों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। लाभ के साधनों में कमी आ सकती है। माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें, गला खराब हो सकता है।

मीन राशि वालों आज आपका उच्चाधिकारियों के साथ वाद विवाद हो सकता है। आर्थिक तौर पर कमजोर रहेंगे। पेमेंट न मिलने पर मन उदास रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। दांपत्य जीवन में नया बदलाव आ सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News