आपका राशिफल-  8 जून,  2024

punjabkesari.in Saturday, Jun 08, 2024 - 07:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन मिला-जुला रहेगा। नौकरीपेशा लोग आज नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। निवेश करने के लिए समय सही है। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बच्चों का दिन अच्छा बीतेगा। सेहत खराब हो सकती है। बाहरी खान-पान से परहेज करें।

वृष राशि वालों आयात-निर्यात के काम से जुड़े जातकों को बेहतरीन लाभ होगा। व्यवसाय में कोई बड़ी डील फाइनल होने पर मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। छात्र परीक्षा को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें, कोई आर्थिक नुकसान हो सकता है। अपना व्यापार कर रहे जातकों को कारोबार बढ़ाने का अवसर मिलेगा। बच्चों की चहल पहल से घर का माहौल खुशहाल रहेगा। सेहत के मामले में भी दिन उत्तम रहेगा।

कर्क राशि वालों आपको मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सभी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। पार्टनर की ओर से कोई गिफ्ट मिल सकता है। मानसिक तनाव दूर होगा। पति-पत्नी के आपसी संबंध मजबूत होंगे। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा।

सिंह राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की परेशानियां बढ़ सकती है। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। किसी की कही सुनी बातों पर न आये। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स का दिन अच्छा बीतेगा। सेहत ठीक रहेगी।

कन्या राशि वालों आज आपका काम में मन लगेगा। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। कोई पुराना पारिवारिक विवाद बढ़ सकता है। किसी दोस्त की सलाह से फायदा हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें। आज आपकी कोई कीमती चीज खो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

तुला राशि वालों आज आपको मानसिक खुशी मिलेगी। कारोबार में नए फैसले ले सकते हैं। आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। पति-पत्नी के आपसी संबंध अच्छे रहेंगे। सेहत की बात करें तो शाम को सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा।किस्मत आपका हर कदम पर साथ देगी। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। स्टूडेंट्स के लिये दिन सकारात्मक रहेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी संबंध मजबूत होंगे। बड़े बुजुर्ग अपनी सेहत का ध्यान रखें। घुटनों में दर्द तकलीफ दे सकता है।

धनु राशि वालों ऑफिस में किसी से मतभेद हो सकता है। किसी व्यक्ति का व्यवहार परेशान कर सकता है। पार्टनर के साथ डेट पर जा सकते हैं। संतान की उन्नति पर खुशी होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। शाम को सिर दर्द हो सकता है।

मकर राशि वालों आज आपका दिन शानदार बीतने वाला है।व्यापारी वर्ग को साझेदारी में फायदा होगा। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। लव रिलेशनशिप में रिश्ते मजबूत होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। निवेश करते समय सावधानी बरतें, आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। घर पर मेहमान आ सकते हैं। शाम को दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। बाहरी खान-पान से परहेज करें, गला खराब हो सकता है।

मीन राशि वालों प्रॉपर्टी के मामले में लाभ मिल सकता है।बिजनेसमैन के साथ साझेदारी हो सकती है। बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। स्टूडेंट्स पढ़ाई में सकारात्मक रवैया अपनाएंगे। सेहत उत्तम रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News