आपका राशिफल- 21 दिसंबर 2025
punjabkesari.in Sunday, Dec 21, 2025 - 07:50 AM (IST)
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कामकाज में कोई रुका हुआ सौदा आगे बढ़ सकता है। घर में किसी सदस्य के बातचीत से मन हल्का कर सकते हैं। व्यापार में कोई अच्छा सौदा मिल सकता है। संतान से कोई खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बिज़नेस में किसी पुराने संपर्क से लाभ मिल सकता है। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। आज धैर्य से काम लें। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। काम में नए विचार अपनाने से तरक्की के संकेत हैं। रिश्तों में बातचीत से गलतफहमी दूर होगी। कोई छोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज सिर दर्द परेशान कर सकता है, ख्याल रखें।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। कार्यस्थल पर जिम्मेदारी बढ़ सकती है। परिवार में किसी सदस्य की चिंता से मन परेशान रहेगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। सेहत सही रहेगी।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। बिज़नेस में आपकी नेतृत्व क्षमता सामने आएगी। परिवार में सम्मान और सहयोग मिलेगा। कोई रुका काम आगे बढ़ सकता है। बाहर का खाना न खाएं, पेट खराब हो सकता है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। आज किसी बात पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। व्यापार में मुनाफा होने के योग है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। बिज़नेस में साझेदारी से जुड़ा निर्णय सोच-समझकर लें। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। संतान की सेहत के प्रति सतर्क रहें।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज के चलते यात्रा पर जाना पड़ सकता है। घर पर अचानक से मेहमान दस्तक दे सकते हैं। बिगड़े हुए हालात धीरे-धीरे आपके नियंत्रण में आएंगे। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। बिज़नेस में और मेहनत की ज़रुरत है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सामाजिक कार्यों में मन लग सकता है। हल्का बुखार परेशान कर सकता है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बेरोजगारों को काम मिल सकता है। घर के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। राजनीतिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। माता पिता की सेहत का ख्याल रखें।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। दोस्तों के साथ किसी स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। नौकरीपेशा जातक काम में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। सेहत ठीक रहेगी।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर पर जा सकते हैं। खुद का काम करने वालों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। सिंगल जातक आज किसी से अपने मन की बात बोल सकते हैं। ठंडी चीज़ों से परहेज़ करें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
