आज का राशिफल 4 मार्च

punjabkesari.in Monday, Mar 04, 2024 - 09:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज परिवार का कोई बड़ा सदस्य बीमार हो सकता है। नए क्षेत्रों में पैसा लगाने के लिए समय अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय ठीक चल रहा है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। लवमेट्स को आपस में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

वृष राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। पार्टनर से आपको प्यार मिलेगा। ऑफिस में सहकर्मी आप पर पूरा विश्वास करेंगे। आपके नए आइडियाज से सीनियर्स इम्प्रेस रहेंगे। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा। 

मिथुन राशि वालों आज का दिन मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में आप हंसी-मजाक के मूड में रहेंगे। युवा वर्ग को मनचाहे कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है। आज आप अपना ज्यादातर समय अपने जीवनसाथी के साथ गुजारेंगे। स्वास्थ्य भी आपका ठीक रहेगा।

कर्क राशि वालों व्यवसाय में उन्नति के योग बन रहे हैं। युवा वर्ग को मनचाही नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। व्यवसाय में निवेश से धन लाभ की संभावना है। आज संतान को बड़ी सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य भी आपका उत्तम रहेगा।

सिंह राशि वालों कार्यक्षेत्र में कर्मचारी विवादों में न उलझें। कोई बड़ा ऑर्डर प्राप्त होने की संभावना बनी हुई है। परिवार में कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपको मुश्किल में डाल सकती है। बच्चों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कब्ज की समस्या हो सकती है।

कन्या राशि वालों आज का दिन शुभ साबित होगा। कपड़ों का काम कर रहे जातकों की ब्रिकी में बढ़ोतरी होगी। धन आगमन के योग बन रहे हैं। परिवार में जमीन-जायदाद को लेकर गंभीर चर्चा हो सकती है। स्टूडेंट्स का मन उदास रहेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

तुला राशि वालों आज आपको व्यापारिक मामलों में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। काम के समय कोई न कोई रुकावट सामने आ सकती है। शिक्षा से जुड़े जातक आमदनी में बढ़ोतरी के लिए अन्य मार्ग की तलाश करेंगे। घर के बड़े-बुजुर्ग अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज नौकरीपेशा जातकों पर काम को लेकर दबाव रहेगा। किसी करीबी रिश्तेदार के कारण मानसिक तनाव मिल सकता है। परिवार में भाइयों के साथ विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

धनु राशि वालों आर्थिक मामलों में ध्यान देने की ज़रूरत है। ऑफिस में आपके विचारों से सभी प्रभावित रहेंगे। घर के बुजुर्ग लोग युवाओं से किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। कोई करीबी रिश्तेदार काफी समय के बाद आपके घर आ सकता है। सेहत ठीक रहेगी। 

मकर राशि वालों कार्यक्षेत्र में आज थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। व्यापारिक काम धीमी गति से चलते रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ कम होगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। अपनी मन की बातें जीवनसाथी के साथ शेयर कर सकते हैं। 

 कुंभ राशि वालों पारिवारिक बिजनेस में नुकसान होने की संभावना है, संभलकर रहें। व्यापारी वर्ग कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। व्यवसाय में निवेश करने की सोच रहे हैं तो पहले किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें। बच्चों का दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा। सेहत के मामले में दिन अच्छा है।

मीन राशि वालों आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आपको विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। जिस कार्य को हाथ में लेंगे वह पूरा करके ही हटेंगे। कारोबार में तरक्की मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी अनबन हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें, पेट में इन्फेक्शन हो सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News