आज का पंचांग- 11 नवंबर, 2026
punjabkesari.in Wednesday, Nov 11, 2026 - 07:24 AM (IST)
Aaj Ka Panchang : 11 नवम्बर 2026, बुधवार कार्तिक शुक्ल तिथि द्वितीया (सायं 6.18 तक) तथा तदोपरांत तिथि तृतीया।
विक्रमी सम्वत् 2083, कार्तिक प्रविष्टे 26, राष्ट्रीय शक सम्वत् 1948, दिनांक 20 (कार्तिक), हिजरी साल 1448, महीना जमादि उल अव्वल, तारीख 1, सूर्योदय प्रात: 6.55 बजे, सूर्यास्त सायं 5.28 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र अनुराधा (पूर्त दोपहर 11.39 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र ज्येष्ठा, योग : अतिगंड (11-12 मध्य रात 3.41 तक) तथा तदोपरांत योग सुकर्मा, चंद्रमा : वृश्चिक राशि पर (पूरा दिन-रात), पूर्व दोपहर 11.39 के बाद जन्मे बच्चे को ज्येष्ठा नक्षत्र की पूजा लगेगी। दिशा शूल: उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए, राहू काल दोपहर बारह से डेढ़ बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहारः भ्रातृ द्वितीया, भाई दूज (टिक्का), यम द्वितीया।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-
सूर्य तुला में
चन्द्रमा वृश्चिक में
मंगल कर्क में
बुध तुला में
गुरु सिंह में
शुक्र कन्या में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
