आज का पंचांग- 9 नवंबर, 2026
punjabkesari.in Monday, Nov 09, 2026 - 07:29 AM (IST)
9 नवम्बर 2026, सोमवार कार्तिक कृष्ण तिथि अमावस (दोपहर 12.32 तक) तथा तदोपरांत तिथि प्रतिपदा।
विक्रमी सम्वत् 2083, कार्तिक प्रविष्टे 24, राष्ट्रीय शक सम्वत् 1948, दिनांक 18 (कार्तिक), हिजरी साल 1448, महीना जमादि उल अव्वल, तारीख 28, सूर्योदय प्रात: 6.54 बजे, सूर्यास्त सायं 5.29 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र स्वाति (प्रातः 7.24 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र विशाखा, योग : सौभाग्य (9-10 मध्य रात 2.57 तक) तथा तदोपरांत योग शोभन, चंद्रमा : तुला राशि पर (9-10 मध्य रात 2.48 तक) तथा तदोपरांत वृश्चिक राशि पर प्रवेश करेगा। दिशा शूल: पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहू काल प्रातः साढ़े सात से नौ बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहारः कार्तिक अमावस, सोमवती अमावस, मेला हरिद्वार एवं श्री प्रयाग राज आदि, विश्वकर्मा दिवस (पंजाब), श्री महावीर निर्वाण दिवस (जैन)।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-
सूर्य तुला में
चन्द्रमा तुला में
मंगल कर्क में
बुध तुला में
गुरु सिंह में
शुक्र कन्या में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
