आज का पंचांग- 7 नवंबर, 2026
punjabkesari.in Saturday, Nov 07, 2026 - 06:41 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: 7 नवम्बर 2026, शनिवार कार्तिक कृष्ण तिथि त्रयोदशी (प्रात: 10.49 तक) तथा तदोपरांत तिथि चतुर्दशी
विक्रमी सम्वत् 2083, कार्तिक प्रविष्टे 22, राष्ट्रीय शक सम्वत् 1948, दिनांक 16 (कार्तिक), हिजरी साल 1448, महीना जमादि उल अव्वल, तारीख 26, सूर्योदय प्रात: 6.52 बजे, सूर्यास्त सायं 5.30 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र चित्रा (7 नवम्बर दिन-रात तथा 8 को प्रातः 5.53 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र स्वाति, योग : प्रीति (7-8 मध्य रात 3.28 तक) तथा तदोपरांत योग आयुष्मान, चंद्रमा : कन्या राशि पर (सायं 5.15 तक) तथा तदोपरांत तुला राशि पर प्रवेश करेगा, भद्रा रहेगी (प्रातः 10.49 से लेकर रात 11.09 तक)। दिशा शूल: पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहू काल प्रातः नौ से साढ़े दस बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहारः श्री धनवंतरि जयंती, श्री हनुमान जयंती (उत्तर भारत), मासिक शिवरात्रि व्रत, मेला कालीबाड़ी (शिमला) प्रारंभ।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य तुला में
चन्द्रमा कन्या में
मंगल कर्क में
बुध तुला में
गुरु सिंह में
शुक्र कन्या में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में

