आज का पंचांग- 11 अक्टूबर, 2025
punjabkesari.in Saturday, Oct 11, 2025 - 07:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
11 अक्तूबर 2025, शनिवार कार्तिक कृष्ण तिथि पंचमी (सायं 4.44 तक) तथा तदोपरांत तिथि षष्ठी।
विक्रमी सम्वत् : 2082, आश्विन प्रविष्टे 26, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1947, दिनांक : 19 (आश्विन), हिजरी साल 1447, महीना रबि उल्सानी, तारीख 18, सूर्योदय : प्रात: 6.32 बजे, सूर्यास्त: सायं 5.57 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र: रोहिणी (बाद दोपहर 3.20 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र मृगशिर, योग: व्यतिपात (दोपहर 2.07 तक) तथा तदोपरांत योग वरियान, चंद्रमा: वृष राशि पर (11-12 मध्य रात 2.25 तक) तथा तदोपरांत मिथुन राशि पर प्रवेश करेगा। दिशा शूल : पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहूकाल: प्रात: नौ से साढ़े दस बजे तक।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-
सूर्य कन्या में
चन्द्रमा वृष में
मंगल तुला में
बुध तुला में
गुरु मिथुन में
शुक्र कन्या में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में