आज का पंचांग- 27 सितंबर, 2025
punjabkesari.in Saturday, Sep 27, 2025 - 07:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
27 सितम्बर 2025, शनिवार आश्विन शुक्ल तिथि पंचमी (दोपहर 12.04 तक) तथा तदोपरांत तिथि षष्ठी
विक्रमी सम्वत् : 2082, आश्विन प्रविष्टे 12, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1947, दिनांक : 5 (आश्विन), हिजरी साल 1447, महीना रबि उल्सानी, तारीख 4, सूर्योदय : प्रात: 6.23 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.14 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र: अनुराधा (27-28 मध्य रात 1.08 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र ज्येष्ठा, योग: प्रीति (रात 11.46 तक) तथा तदोपरांत योग आयुष्मान, चंद्रमा: वृश्चिक राशि पर (पूरा दिन-रात), 27-28 मध्य रात 1.08 बजे के उपरांत जन्मे बच्चे को ज्येष्ठा नक्षत्र की पूजा लगेगी। दिशा शूल : पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहूकाल: प्रात: नौ से साढ़े दस बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन मां स्कंदमाता और विश्व पर्यटन दिवस।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-
सूर्य कन्या में
चन्द्रमा वृश्चिक में
मंगल तुला में
बुध कन्या में
गुरु मिथुन में
शुक्र सिंह में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में