आज का पंचांग- 25 अगस्त, 2025
punjabkesari.in Monday, Aug 25, 2025 - 07:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
25 अगस्त 2025, सोमवार भाद्रपद शुक्ल तिथि द्वितीया (दोपहर 12.35 तक) तथा तदोपरांत तिथि तृतीया
विक्रमी सम्वत् : 2082, भाद्रपद प्रविष्टे 10, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1947, दिनांक: 3 (भाद्रपद), हिजरी साल 1447, महीना रवि उल अव्वल, तारीख 1, सूर्योदय : प्रात: 6.03 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.56 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : उत्तरा फाल्गुनी (25-26 मध्य रात 3.50 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र हस्त, योग: सिद्ध (दोपहर 12.06 तक) तथा तदोपरांत योग साध्य, चंद्रमा: सिंह राशि पर (प्रात: 8.29 तक) तथा तदोपरांत कन्या राशि पर प्रवेश करेगा। दिशा शूल : पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहूकाल : प्रात: साढ़े सात से नौ बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: रवि-उल-अव्वल महीना (मुस्लिम) शुरू, मेला जौसाईं आणां (कुराली) प्रारंभ। श्री वराह जयन्ती (25-26 अगस्त)।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-
सूर्य सिंह में
चन्द्रमा सिंह में
मंगल कन्या में
बुध कर्क में
गुरु मिथुन में
शुक्र कर्क में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में