आज का पंचांग- 20 फरवरी, 2025
punjabkesari.in Thursday, Feb 20, 2025 - 07:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
20 फरवरी 2025, गुरुवार फाल्गुन कृष्ण तिथि सप्तमी (प्रात: 9.59 तक) तथा तदोपरांत तिथि अष्टमी
विक्रमी सम्वत् : 2081, फाल्गुन प्रविष्टे 9, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1946, दिनांक : 1 (फाल्गुन), हिजरी साल 1446, महीना शाबान, तारीख 21, सूर्योदय : प्रात: 7.08 बजे, सूर्यास्त : सायं 6.15 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : विशाखा (दोपहर 1.30 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र अनुराधा, योग: ध्रुव (पूर्व दोपहर 11.34 तक) तथा तदोपरांत योग व्याघात, चंद्रमा : वृश्चिक राशि पर (पूरा दिन-रात)। दिशा शूल : दक्षिण एवं आग्नेय दिशा के लिए, राहूकाल: दोपहर डेढ़ से तीन बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : राष्ट्रीय शक फाल्गुन मासारंभ, शबरी जयंती, कालाष्टमी, जानकी व्रत, (मध्याह्न व्यापिनी)।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-
सूर्य कुंभ में
चन्द्रमा वृश्चिक में
मंगल मिथुन में
बुध कुंभ में
गुरु वृष में
शुक्र मीन में
शनि कुंभ में
राहू मीन में
केतु कन्या में