आज का पंचांग- 10 फरवरी, 2025
punjabkesari.in Monday, Feb 10, 2025 - 07:28 AM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2025_2image_07_25_147796729panchang.jpg)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
10 फरवरी 2025, सोमवार माघ शुक्ल तिथि त्रयोदशी (सायं 6.58 तक) तथा तदोपरांत तिथि चतुर्दशी
विक्रमी सम्वत् : 2081, माघ प्रविष्टे 28, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1946, दिनांक : 21 (माघ), हिजरी साल 1446, महीना शब्बान, तारीख 11, सूर्योदय : प्रात: 7.18 बजे, सूर्यास्त : सायं 6.07 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : पुनर्वसु (सायं 6.01 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र पुष्य, योग: प्रीति (प्रात: 10.27 तक) तथा तदोपरांत योग आयुष्मान, चंद्रमा : मिथुन राशि पर (पूर्व दोपहर 11.57 तक) तथा तदोपरांत कर्क राशि पर प्रवेश करेगा। दिशा शूल: पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहूकाल: प्रात: साढ़े सात से नौ बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : सोम प्रदोष व्रत, कुंभ महापर्व श्री प्रयाग राज का स्नान।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-
सूर्य मकर में
चन्द्रमा मिथुन में
मंगल मिथुन में
बुध मकर में
गुरु वृष में
शुक्र मीन में
शनि कुंभ में
राहू मीन में
केतु कन्या में