Aaj Ka Good Luck ( 3rd October 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Saturday, Oct 03, 2026 - 07:32 AM (IST)

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। विदेशी मेहमानों के आने से घर में चहल-पहल बनी रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। 

उपाय- अपने आराध्य की पूजा करें। 

वृष - वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। सहकर्मियों से किसी काम को लेकर बहस हो सकती है। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। 

उपाय- गौ माता की पूजा करें। 

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए कोई अहम फैसला लेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। 

उपाय- शाम के समय घर में झाड़ू न लगाएं। 

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाक दिनों  के मुकाबले बाहतर रहेगा। बिजनेस के किसी काम से शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। संतान की तरफ स कोई खुशखबरी मिलेगी। 

उपाय- क्रोध और घमंड से दूर रहें। 

सिंह- सिंह राशि के जातक पैसों के मामले में थोड़ा सावधानी बरतें।  जो लोग लंबे समय से वाहन खरीदने के बारे में  सोच रहे थे, उनका सपना पूरा होगा। 

उपाय- गणेश जी को पीले चंदन का तिलक लगाएं। 

कन्या- कन्या राशि के जातकों को कानूनी मामले में कामयाबी मिलेगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। 

उपाय- घर में गंगाजल का छिड़काव करें। 

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। युवा किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई  नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। 

उपाय- गरीबों या जरूरतमंदों को अन्न का दान करें। 

वृश्चिक-  इस राशि के जो लोग पार्टनरशिप में कोई व्यापार कर रहे हैं, तो उन्हें धन लाभ होने की संभावना है। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। 

उपाय- गुस्से पर नियंत्रण रखें। 

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं। इस राशि के छात्रों का दिन शुभ रहेगा। 

उपाय- माता लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं। 

मकर- मकर राशि के जातकों  के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। 

उपाय- शनिवार के दिन शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें।  

कुंभ- कुंभ  राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहेगा। लंबे समय से कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। 

उपाय- तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं।

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वालपा है। परिवार के साथ बैठकर घर में मांगलिक कार्यक्रम करवा के बारे में सोच सकते हैं।

उपाय- विष्णु जी के नामों का जाप करें। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News