Aaj Ka Good Luck (18th September 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2026 - 07:25 AM (IST)
Aaj Ka Good Luck (18th September 2026): आइए जानते हैं, 18 सितंबर 2026 को आपकी राशि के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं और आज का गुडलक पाने के लिए आपको कौन-से सरल उपाय करने चाहिए।
मेष- बहुत दिनों बाद पुराने दोस्तों से मिलना हो सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ता हुआ दिखाई देगा। कारोबारियों के लिए समय थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा।
उपाय- हनुमान जी को पान का भोग लगाएं।
वृष- कोई बड़ा कार्य करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से विचार-विमर्श जरूर कर लें। प्रॉपर्टी संबंधी निर्णय लेते समय भाईयों के साथ विवाद होने की संभावना है।
उपाय- शुक्रवार का व्रत रखें।
मिथुन- परिवार के साथ फैमिली फंक्शन में जा सकते हैं। साथी के साथ हनीमून के लिए पहाड़ी इलाके में जाने का प्लान बनाएंगे। बाहर के खाने से परहेज रखें।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
कर्क- महत्वपूर्ण संपर्कों और संबंधों का दायरा बढ़ेगा। बेवजह लोगों की बुराई करना आपकी इमेज को बिगाड़ सकता है। ऑफिस में साथियों और अधिकारियों से तालमेल बना रहेगा।
उपाय- भगवान श्री कृष्ण को मिश्री का भोग लगाएं।
सिंह- आज का दिन बहुत ही खुशनुमा रहेगा लेकिन रात के समय कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानी हो सकती है। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। हाथ-पैर का दर्द बढ़ता जाएगा।
उपाय- गरीबों को अन्न दान करें।
कन्या- धन के लिहाज से आज का दिन बहुत ही बेहतर रहने वाला है। नौकरीपेशा वालों के लिए ये समय बहुत ही बेहतरीन रहेगा। सेहत सही रहेगी लेकिन बाल झड़ने की दिक्कत सताएगी।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं।
तुला- कार्यक्षेत्र की किसी बात से मन थोड़ा उदास रहेगा। कारोबारियों का ड्रीम प्रोजेक्ट पूरा होने की सम्भावना है। युवा आंख मूंद कर किसी पर भरोसा न करें। पौष्टिक आहार लें।
उपाय- गाय माता को प्रणाम करें।
वृश्चिक- किसी की मदद से मुश्किल काम को थोड़ी ही देर में पूरा कर लेंगे। ज्यादा थकान से कमजोरी और सिरदर्द हो सकता है, उचित आराम भी लेना जरूरी है।
उपाय- ॐ भौमाय नम: मंत्र का जाप करें।
धनु- पार्टनर के साथ किसी छोटी सी लेकर मन-मुटाव हो सकता है। घर के बुजुर्गों की सेहत का बेहद ध्यान रखें, बदलता मौसम काम खराब कर सकता है।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
मकर- सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों को खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे।
उपाय- प्रतिदिन सूर्य के मंत्रों का जाप करें।
कुंभ- कार्यक्षेत्र में कोई रुका हुआ आमदनी का स्रोत दोबारा से शुरू हो सकता है इसलिए भरपूर मेहनत करने की जरूरत है। सरकारी कार्य करने के लिए समय उचित नहीं है।
उपाय- शिव मंदिर की सेवा करें।
मीन- तनाव की वजह से नींद पर असर होगा। घर में किसी विदेशी रिश्तेदार का आना होगा। छात्र वर्तमान समय में मेहनत करने की बजाय भविष्य की चिंता में लगे रहेंगे।
उपाय- लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari