Aaj Ka Good Luck (26th July 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
punjabkesari.in Sunday, Jul 26, 2026 - 05:30 AM (IST)
मेष राशि वाले लोग आज पैसों का लेन-देन करने से थोड़ा सावधान रहें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय- हनुमान जी के मंदिर में लाल फूल चढ़ाएं।
वृष राशि के लोगों को आज थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो किसी अपने से धोखा मिल सकता है। प्रॉपर्टी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। सेहत के लिहाज से आज दिन ठीक रहेगा।
उपाय- माता लक्ष्मी की आरती करें।
मिथुन राशि के जातकों का दिन आज शुभ रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
उपाय- गणेश जी को मोदक चढ़ाएं।
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। छात्रों को परीक्षा में मनचाहे अंक प्राप्त होंगे।
उपाय- शनिदेव के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
सिंह राशि के जातकों के लिए आज थोड़ा बिजी दिन रहने वाला है। ऑफिस में काम का भार बढ़ सकता है। भाई की शादी पक्की होने से घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा।
उपाय- मां दुर्गा को लाल और हरी चुड़ियां चढ़ाएं।
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरु कर सकते हैं। घर के कामों में युवा माता की सहायता करेंगे।
उपाय- पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। बिजनेस के किसी काम से विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। लव लाइफ में रोमांस का जबरदस्त तड़का लगेगा।
उपाय- विष्णु मंत्रों का जाप करें।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ किसी रिश्ते की शादी में शामिल हो सकते हैं।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सिंगल लोगों को अच्छा रिश्ता आ सकता है। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे।
उपाय- शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें।
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। ऑफिस में सभी आपके अच्छे कामों की तारीफ करेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं।
उपाय- कार्तिकेय जी को मेर पंख चढ़ाएं।
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी काम को लेकर बॉस के साथ बहस हो सकती है। इस राशि के युवा किसी अजनबी से अपने मन की बात शेयर न करें।
उपाय- कुत्ते को रोटी खिलाएं।
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। समाज सेवा कर रहे लोगों को सम्मानित किया जा सकता है। घर में विदेशी मेहमानों के आ जाने से चहल-पहल बनी रहेगी।
उपाय- माता-पिता का सम्मान करें।
