Aaj Ka Good Luck (8th June 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 05:31 AM (IST)

मेष राशि
मेष राशि वालों कार्यक्षेत्र में आज थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। व्यापारिक काम धीमी गति से चलते रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ कम होगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। अपनी मन की बाते जीवनसाथी के साथ शेयर कर सकते हैं। 

शुभ संकेत: आर्थिक लाभ के नए अवसर हाथ आ सकते हैं।

गुडलक उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें, मानसिक शांति मिलेगी।

वृष राशि
वृष राशि वालों पारिवारिक बिजनेस नुकसान होने की संभावना है, संभलकर रहें। व्यापारी वर्ग कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। व्यवसाय में निवेश करने की सोच रहे हैं तो पहले किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें। बच्चों का दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा। सेहत के मामले में दिन अच्छा है।

शुभ संकेत: पुराने मित्रों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

गुडलक उपाय: सफेद रंग के वस्त्र धारण करें या अपने पास सफेद रुमाल रखें।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आपको विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। जिस कार्य को हाथ में लेंगे वह पूरा करके ही हटेंगे। कारोबार में तरक्की मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी अनबन हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें, पेट में इन्फेक्शन हो सकती है।

शुभ संकेत: परिवार के बुजुर्गों का भरपूर आशीर्वाद आपको मिलेगा।

गुडलक उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं और मोदक का भोग लगाएं।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों आज परिवार का कोई बड़ा सदस्य बीमार हो सकता है। नए क्षेत्रों में पैसा लगाने के लिए समय अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय ठीक चल रहा है।  वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। लवमेटर्स को आपस में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

शुभ संकेत: वैवाहिक जीवन में मधुरता और तालमेल बढ़ेगा।

गुडलक उपाय: चंद्र देव के मंत्र 'ॐ सों सोमाय नमः' का 108 बार जाप करें।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों आज आपका अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। पार्टनर से आपको प्यार मिलेगा। ऑफिस में सहकर्मी आप पर पूरा विश्वास करेंगे। आपके नए आइडियाज से सीनियर्स इम्प्रेस रहेंगे। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा।

शुभ संकेत: आज शेयर मार्केट या प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में सकारात्मक संकेत मिलेंगे।

गुडलक उपाय: उगते हुए सूर्य को तांबे के पात्र से जल में रोली डालकर अर्घ्य दें।

कन्या राशि 
कन्या राशि वालों आज का दिन मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में आप हंसी मजाक के मूड में रहेंगे। युवा वर्ग को मनचाहे कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है। आज आप अपना ज्यादातर समय अपने जीवनसाथी के साथ गुजारेंगे। स्वास्थ्य भी आपका ठीक-ठाक रहेगा।

शुभ संकेत: शाम को किसी करीबी मेहमान के आने से घर में चहल-पहल रहेगी।

गुडलक उपाय: माता सरस्वती की कपूर से आरती करें और उन्हें हरे फल चढ़ाएं।

तुला राशि
तुला राशि वालों उन्नति के योग बन रहे हैं। युवा वर्ग को मनचाही नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। व्यवसाय में निवेश से धन लाभ की संभावना है। आज संतान को बड़ी सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य भी आपका उत्तम रहेगा।

शुभ संकेत: जीवनसाथी का हर मोड़ पर सहयोग आपकी हिम्मत बढ़ाएगा।

गुडलक उपाय: किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को चावल और चीनी का दान करें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों कार्यक्षेत्र में कर्मचारी विवादों में न उलझें। कोई बड़ा ऑर्डर प्राप्त होने की संभावना बनी हुई है। परिवार में कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपको मुश्किल में डाल सकती है। बच्चों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कब्ज की समस्या की वजह से तकलीफ हो सकती है।

शुभ संकेत: संतान पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

गुडलक उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं।

धनु राशि
धनु राशि वालों आज का दिन शुभ साबित होगा। कपड़ों का काम कर रहे जातकों के ब्रिकी में बढ़ोतरी होगी। धन आगमन के योग बन रहे हैं। परिवार में जमीन जायदाद को लेकर गंभीर चर्चा हो सकती है। स्टूडेंट्स का मन उदास रहेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ संकेत: अचानक किसी अज्ञात स्रोत से धन लाभ होने के योग हैं।

गुडलक उपाय: मस्तक पर चंदन या केसर का तिलक लगाएं।

मकर राशि
मकर राशि वालों आज आपको व्यापारिक मामलों में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। काम के समय कोई न कोई रुकावट सामने आ सकती है। शिक्षा से जुड़े जातक आमदनी में बढ़ोतरी के लिए अन्य मार्ग की तलाश करेंगे। घर के बड़े बुजुर्ग अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

शुभ संकेत: बिजनेस यात्राएं आज सफल और मुनाफेदार रहेंगी।

गुडलक उपाय: शनि देव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ राशि 
कुंभ राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज नौकरीपेशा जातकों पर काम को लेकर दबाव रहेगा। किसी करीबी रिश्तेदार के कारण मानसिक तनाव मिल सकता है। परिवार में भाइयों के साथ विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य आपको अच्छा रहेगा।

शुभ संकेत: नए वाहन या इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदने का विचार बन सकता है।

गुडलक उपाय: शिवलिंग पर गन्ने का रस या शुद्ध जल चढ़ाएं।

मीन राशि
मीन राशि वालों आर्थिक मामलों में ध्यान देने की ज़रूरत है। ऑफिस में आपके विचारों से सभी प्रभावित रहेंगे। घर के बुजुर्ग लोग युवाओं से किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। कोई करीबी रिश्तेदार काफी समय के बाद आपके घर आ सकता है। सेहत ठीक रहेगी। 

शुभ संकेत: प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और आपसी विश्वास मजबूत होगा।

गुडलक उपाय: बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लें और गाय को गुड़-रोटी खिलाएं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News