Aaj Ka Good Luck (18th may 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 07:40 AM (IST)
मेष राशि
आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा।
गुडलक उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशि
आज धन वृद्धि के योग बनते हुे नजर आएंगे। व्यापार कर रहे लोग किसी भर आंख मींद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है।
गुडलक उपाय- गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
मिथुन राशि
आज नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। संतान के भविष्य को लेकर कोई अहम फैसला लेंगे। सेहत ठीक रहेगी।
गुडलक उपाय- शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
कर्क राशि
आज का दिन शुभ रहेगा। किसी दोस्त के साथ मिलकर कर रहे बिजनेस में मुनाफा होता हुआ नजर आएगा। प्रॉपर्टी के मामले को हल करने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
गुडलक उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
सिंह राशि
आज युवा आलस्य को त्याग कर मेहनत पर ध्यान दें। कोई नया व्यापार शुरू करने के लिए ससुराल पक्ष से पैसों की मदद मिल सकता है।
गुडलक उपाय- माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें।
कन्या राशि
आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए खुशनुमा रहेगा। मीडिया से जुड़े लोगों की सैलरी में इजाफा होगा। माता की सेहत अचानक बिगड़ सकती है।
गुडलक उपाय- सूर्यदेव को जल चढ़ाएं।
तुला राशि
आज दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाएंगे। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
गुडलक उपाय- शिव परिवार की पूजा करें।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। घर का कामों को हल करने के लिए युवा माता की मदद करेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
गुडलक उपाय- विष्णु जी के नामों का जाप करें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्ते के घर जाने काप्लान बना सकते हैं।
गुडलक उपाय- शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन के बंध सकते हैं।
गुडलक उपाय- घर से कुछ मीठा खाकर निकलें।
कुंभ राशि
कुंब राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है।
गुडलक उपाय- माता पार्वती को श्रृंगार का सामान चढ़ाएं।
मीन राशि
आज लंबे समय से भाईयों के साथ चल रहे जमीन-जायदात का मामला हल होगा। भाई की शादी पक्की होने से घर में खुशियों का आगमन होगा।
गुडलक उपाय- केले के पेड़ की पूजा करें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
