6th Bada Mangal 2026: छठा बड़ा मंगल और सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग, जानें राशि अनुसार लाभ पाने के तरीके
punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2026 - 08:30 AM (IST)
6th Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है और साल 2026 का छठा बड़ा मंगल बेहद खास होने वाला है। 9 जून 2026 को आने वाले इस शुभ दिन पर सर्वार्थ सिद्धि योग का एक दुर्लभ और अत्यंत शुभ संयोग बन रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस योग में की गई बजरंगबली की आराधना न केवल संकटों को हरती है, बल्कि सोई हुई किस्मत को भी जगा सकती है।

8 बड़े मंगलों का अद्भुत साल
इस वर्ष ज्येष्ठ अधिकमास के कारण कुल आठ बड़े मंगल पड़ रहे हैं। छठा बड़ा मंगल भक्तों के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस समय मंगल ग्रह अपनी उच्च राशि मेष में विराजमान है। ज्योतिषियों के अनुसार, मंगल की यह स्थिति साहस, आत्मविश्वास, भूमि लाभ और करियर में उन्नति के लिए विशेष फलदायी मानी जा रही है।

हनुमान जी को प्रसन्न करने के उपाय और पूजा विधि
छठे बड़े मंगल पर सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए कार्यों का सकारात्मक प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। भक्त इस दिन यहां बताए जा रहे तरीके से पूजा कर सकते हैं:
छठे बड़े मंगल पर नवग्रह के सेनापति मंगल का अधिपत्य स्थापित है। इस रोज किए गए उपाय हनुमान जी और मंगल देव की शुभता के साथ-साथ शनि देव की कृपा भी देते हैं। 12 राशियों के लोग प्रत्येक मंगलवार को हनुमान मंदिर जाएं और हनुमान जी के हाथों से थोड़ा-सा सिंदूर ले आएं। सर्वप्रथम माथे पर फिर बांहों पर और अंत में छाती पर लगाएं। साथ ही निम्र मंत्र का जाप करें तो चमत्कारी लाभ प्राप्त होगा : ॐ श्री हनुमते नम:
ॐ नमो हरि संकट मर्कटाय स्वाहा
ॐ श्री श्री पवननंदाय स्वाहा
ॐ नमो भगवते आंजनेमाय स्वाहा
महाबलाय स्वाहा
हूं पवन नंदाय स्वाहा
श्री हनुमान की जय।
ॐ हुं हनुमते रुद्रात्मकाय हुम फट्
हनुमते रक्ष सर्वदा
ॐ हनुमते नम:
ॐअंजनी सुताय विग्रहे वायुुपुत्राय धीमही
तन्नो मारुति प्रचोदयात्।

छठे बड़े मंगल पर राशि अनुसार लाभ पाने के तरीके
मेष- भुने हुए चने का दान करें।
वृष- ब्राह्मणों को दक्षिणा अथवा कुछ मीठा भेंट करें।
मिथुन- मंदिर में गुड़ का दान करें।
कर्क- हनुमान मंदिर में गुलाब के फूल चढ़ाएं।
सिंह- किसी विद्यार्थी को लाल रंग का पेन गिफ्ट करें।
कन्या- मंदिर में धूपबत्ती चढ़ाएं।
तुला- हनुमान जी के आगे देसी घी का दीपक लगाएं।
वृश्चिक- किसी मंदिर में हनुमान चालीसा का दान करें।
धनु- बुंदी के लड्डूओं को दान करें।
मकर- पीपल के पत्ते हनुमान जी के मंदिर में चढ़ाएं।
कुंभ- मंदिर में तुलसी चढ़ाएं।
मीन- अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari