आज इस मंत्र में मनाएं देवी चंद्रघंटा को, जीवन की तमाम समस्याएं हो जाएंगी खत्म

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2020 - 09:56 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
नवरात्रि के तीसरे दिन मंगलवार को माता दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की​ विधि विधान से आराधना करने चाहिए। इस दौरान मां चंद्रघंटा को सिंदूर, अक्षत्, गंध, धूप, पुष्प आदि अर्पित करें। माता को चमेली का पुष्प अर्पित करें। सके बाद दूध से बनी किसी मिठाई का भोग लगाएं। पूजा के दौरान दुर्गा चालीसा का पाठ और दुर्गा आरती का गान करें। पूजा सम्पन्न होने के बाद ब्राह्मणों को दान दें। इससे आपके सभी कष्ट दूर हो जाएंगे। इसके अलावा माता रानी को इन मंत्रों के उच्चारण से भी प्रसन्न किया जा सकता है-
PunjabKesari, Chaitra Navratri 2020, navratri 2020 march, Devi Chandraghanta, देवी चंद्रघंटा, Devi Chandraghanta Katha, chaitra navratri 2020 date, नवरात्रि 2020, navratri 2020 march april, navratri 2020 after holi, चैत्र नवरात्रि 2020, Maa Durga, Navratri Pujan, Dharm, Durga Puja on Navratri, Maa Durga Worship
मंत्र-
ॐ देवी चन्द्रघण्टायै नमः॥

स्तुति
या देवी सर्वभू‍तेषु मां चन्द्रघण्टा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देवी दुर्गा के हर स्वरूप की पूजा का अपना अलग महत्व है। यही कारण है  कि देवी के प्रत्येक रूप को एक अलग प्रकार का भोग चढ़ाया जाता है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार भोग भगवान के प्रति हमारे समर्पण का भाव दर्शाता है। इसलिए पूजन के बाद भोग अति आवश्यक माना जाता है। तीसरे नवरात्रि पर मां चंद्रघंटा को दूध या दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं। प्रसाद चढ़ाने के बाद इसे स्वयं ग्रहण करें और दूसरों में बांट दें। ऐसा कहा जाता है देवी को ये भोग समर्पित करने से जीवन के सभी दुखों का अंत हो जाता है।

देवी चंद्रघंटा से जुड़े खास उपाय-
अगर आपको किसी तरह का भय, डर परेशान कर रहा है को इसके लिए आपको केवल एक छोटा सा ज्योतिष उपाय करना होगा। मां को लाल रंग के पुष्य चढ़ाएं।

कहा जाता है ये उपाय करने से न केवल डर से मुक्ति मिलती है बल्कि साथ ही साथ हर तरह के कोर्ट केस आदि से मुक्ति मिलती है।

बता दूं आगे जिन कामों के बारे में आपको बताने जा रही हूं, उसके लिए आपको न तो ज्यादा पैसे खर्च करने की आवश्यकता पड़ेगी न ही अधिक मेहनत करनी होगी। बल्कि इसके लिए आपको केवल 5 रूपए चाहिए। जी हां, सही सुन रहे हैं आप 5 रूपए....


अब तो इन कामों को जानने की आपको बेसब्री और अधिक बढ़ गई होगी। तो चलिए आपको इस उत्सुक्ता को खत्म करते हैं और बताते हैं।

रुई
अगर आप नवरात्रों में मां की कृपा पाना चाहते हैं। तो इन नौ दिनों में से किसी भी एक 5 रुपए की साफ़ रुई खरीद कर उसे माता रानी को अर्पित कर दें। इस उपाय से मां उतनी ही प्रसन्न होंगी जितनी मंहगे पौराणिक उपायों से होती है।

PunjabKesari, cotton, रूई
सुपारी
हिंदू धर्म में विभिन्न प्रकार की पूजा आदि में सुपारी का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे ये साफ़ होता है कि इसका हिंदू धर्म में कितना महत्व है। नवरात्रों में देवी भगवती पर 5 रुपए की पूजा सुपारी चढ़ाने से आप पर इनका आशीर्वाद बरस सकता है।

पान
मान्यता है कि नवरात्रों के नौ दिनों में से किसी भी एक दिन ताज़ा नए पान लाएं और उस पर 1 रुपए का सिक्का रखकर मां भवानी के सामने रख दें, इससे आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

काले उबले चने
कहा जाता है मां को प्रसन्न कर उनसे मनोकामना पूरी करवाने काये उपाय सबसे आसान व लाभदायक है। नवरात्रों में देवी दुर्गा को 5 रुपए के काले उबले चने अर्पित कर दें..इससे मां अंबे जल्दी आप पर प्रसन्न हो जाएंगी।

गुड़
कुछ लोगों के लिए मां को महंगे भोग अर्पित कर पाना संभव नहीं होता। जिस कारण उन्हें लगता है कि वो मां को प्रसन्न नहीं कर पाएंगे। मगर ऐसा नहीं है। आप केवल 5 रूपए में मां को खुश कर सकते हैं। अगर आप मंहगे प्रसाद/भोग माताजी को नहीं चढ़ा सकते तो 5 रुपए का गुड़ लाकर पूरे भक्ति भाव से देवी के समक्ष रखें। आपको शुभ आशीर्वाद अवश्य मिलेंगे।
PunjabKesari, गुड़, jaggery


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News