पृथ्वी से 370 प्रकाश वर्ष दूर हो रहा है नए ग्रह का जन्म

punjabkesari.in Sunday, Jul 14, 2019 - 01:18 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
सैंटियागो(चिली):
धरती से कोई 370 प्रकाश वर्ष दूर एक ग्रह के चारों ओर एक सर्कल जैसा नजर आ रहा है जो संभवत: एक उपग्रह के जन्म की प्रक्रिया हो सकती है। स्टार सिस्टम पी.डी.एस.-70 में मौजूद एक बड़े ग्रह के चारों ओर एक धुंधली डिस्क दिख रही है। यह तस्वीर चिली की एल.ए.एम.ए. ऑब्जर्वेटरी ने जारी की है।
PunjabKesari, New Planet, Planets Tips In hindi, Grahon Ko Jane, Jyotish Gyan, Grahon ki Jankari, ज्योतिष राशिफल, गृह नक्षत्र
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने पाया कि पी.डी.एस.-70 की कक्षा के चारों ओर पी.डी.एस.-70 सी और पी.डी.एस.-70 बी तथा 2 नए व विकसित हो रहे ग्रह चक्कर काट रहे हैं। लेकिन अब उन्हें धूल से भरे डिस्क दिखे हैं जोकि सरकमप्लेनेटरी डिस्क के रूप में जाने जाते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा उन्होंने पहले नहीं देखा। यह घटना ठीक वैसी है जैसे कि जूपिटर (बृहस्पति) के कई उपग्रहों के विकास से जुड़ी थी।
PunjabKesari, New Planet, Planets Tips In hindi, Grahon Ko Jane, Jyotish Gyan, Grahon ki Jankari, ज्योतिष राशिफल, गृह नक्षत्र
टैक्सास की राइस यूनिवॢसटी की अंतरिक्ष वैज्ञानिक एंड्रिया इसेला ने बताया, ‘‘जूपिटर और इसके ग्रह हमारे सौर मंडल में एक छोटे प्लेनेटरी सिस्टम हैं। जैसे कि माना जाता है कि जूपिटर के उपग्रह सरकमप्लेनेटरी डिस्क से बने हैं। ऐसा ही दृश्य तब देखा गया था जब जूपिटर विकास के शुरूआती चरण में था।’’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News