27 मार्च है शनि को प्रसन्न करने का शुभ अवसर, आप भी उठाएं मौके का फायदा

punjabkesari.in Wednesday, Mar 24, 2021 - 06:06 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय का कारक व न्यायाधीश माना गया है। शनिदेव हमारे कर्मों के मुताबिक हमें इसी जन्म में फल देते हैं। शनिदेव जिस पर मेहरबान होते हैं , उसे रंक से राजा बना देते हैं और जिस पर उनकी कुपित दृष्टि पड़ती है, उसे राजा से रंक भी बना देते हैं और उसकी मुसीबतें बढ़ा देते हैं। ऐसी मान्यता है कि शनिदेव को भगवान शिव का वरदान प्राप्त है कि उनकी दृष्टि से कोई भी नहीं बच सकता है।

शनि अपनी महादशा और साढ़ेसाती के दौरान ज्यादा पावरफुल हो जाते हैं और कुंडली में अपनी शुभ या अशुभ स्थिति के दौरान शुभ या अशुभ फल देते हैं। जिनकी कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में होते हैं, उनको शिक्षा, करियर, बिजनेस, स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शनिदेव जब अशुभ होते हैं तो व्यापार में बाधाओं का सामना करना पड़ता है। प्रत्येक कार्यों में बाधा आने लगती है। धन की हानि होती है और व्यक्ति को कर्ज का भी सामना करना पड़ता है। जमा पूंजी नष्ट हो जाती है। रोग आदि भी व्यक्ति को घेर लेते हैं। व्यक्ति के जीवन में निरंतर परेशानी और कष्ट बने ही रहते हैं। इसलिए शनिदेव को प्रसन्न रखना बहुत ही जरूरी हो जाता है।

इस समय धनु राशि, मकर राशि और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है जबकि मिथुन राशि व तुला राशि पर शनि की ढैया चल रही है। यानी 12 राशियों में से 5 राशियां शनि का प्रभाव झेल रही हैं। शनि की साढ़ेसाती व शनि की ढैया जिन राशियों पर है,  उस राशि के लोगों के लिए शनिदेव को प्रसन्न करने का खास मौका 27 मार्च को आ रहा है और उस दिन शनिवार भी है। शनिवार का दिन वैसे भी शनिदेव को समर्पित है। इस दिन पूजा करने से शनिदेव विशेष फल प्रदान करते है।

इस समय होलाष्टक चल रहे हैं। होलाष्टक का समापन 28 मार्च रविवार को फाल्गुन मास की शुक्ल पूर्णिमा के दिन होेने जा रहा है। 29 मार्च को होली का पर्व है। 28 मार्च को होलिका दहन है। इससे पूर्व 27 मार्च को जब आप शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए उपाय करेंगे तो जिनकी कुंडली में साढ़ेसाती व ढैया चल रही है उन्हें विशेष शुभ फल मिलेगा या फिर कठिन समय से राहत मिलेगी। इस दिन  अपने नजदीकी शनि मंदिर में जाकर शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं और शनिवार को प्रसन्न करने के लिए यह उपाय कर सकते हैं-

- शनिदेव के दिन सरसों का तेल, उड़द,  काला कपड़ा, जूते आदि का दान करें।

- शनिवार के दिन कटोरी में सरसों का तेल डालकर उसमें अपना चेहरा देखें और उस तेल को दान करें। 

 - मुसीबत में पड़े लोगों की मदद करें ।

- दोनों समय भोजन में काला नमक और काली मिर्च का प्रयोग करें ।

- काला छात का भी दान उत्तम माना गया है।

- रोगियों की सेवा करें।

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News