अभिनव अरोड़ा ने 5 साल से कम उम्र में ही कर लिया था आध्यात्म का रूख, नितिन गडकरी ने इस अवार्ड से नवाज़ा

punjabkesari.in Saturday, Dec 16, 2023 - 01:37 PM (IST)

नई दिल्ली। नई दिल्ली में अयोजित गलोबल इंडियन कान्कलेव एवं अवार्डस में  कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी ने विभिन्न क्षेत्रों के 24 नामों को सम्मानित किया। इनमें आध्यात्म, विज्ञान, रियल एस्टेट, शिक्षा, खेल, व्यवसाय और साहित्य जगत शामिल थे। सम्मानित नामों में अभिनव अरोड़ा (Abhinav Arora) का नाम ख़ास रहा, जिसे भारत में सबसे कम उम्र के आध्यात्मिक वक्ता (Youngest Spiritual Orator of India) के लिए चुना गया।

मात्र आठ साल के अभिनव अरोड़ा, आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वो चर्चित कथावाचक होने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हैं। अभिनव के आध्यात्मिक विडियो को लोग खूब पसंद करते हैं और उनके प्रशंसक उन्हें ‘बाल संत’ के नाम से भी संबोधित करते हैं।

माननीय मंत्री के हाथों प्रतिष्ठित अवॉर्ड पाने के बाद अभिनव को विभिन्न जगत की कई हस्तियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, बिजनेसमैन प्रफुल्ल बिल्लोरे, देवी चित्रलेखा और देवी नेहा सारस्वत सहित कई आध्यात्म वक्ताओं ने प्रतिभावान बच्चे को बधाई दी।

अभिनव अरोड़ा विख्यात लेखक एवं टेड स्पीकर तरुण राज अरोड़ा के पुत्र हैं। देश-विदेश में अभिनव के लाखों प्रशंसक हैं। इसी वर्ष उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने अभिनव से मुलाकात की थी और उसके ज्ञान की बहुत प्रशंसा की थी। राज्यपाल ने प्रोटोकॉल तोड़ कर पूरे कार्यक्रम के दौरान अभिनव को अपने पास बिठा कर रखा। विख्यात कथा वाचिका जया किशोरी भी अभिनव को काफ़ी पसंद करती हैं।

कार्यक्रम में पुरस्कार समारोह के अलावा, जीका ने बुनियादी ढांचे और स्थिरता, सूचना और मीडिया के आधुनिक युग और उद्यमिता के भविष्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आकर्षक पैनल चर्चाएं आयोजित कीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Diksha Raghuwanshi

Related News