स्कंदपुराण: जीवन में होनी चाहिए ये 5 चीजें, इनके बिना अधूरा है जीवन

punjabkesari.in Saturday, Aug 27, 2016 - 10:16 AM (IST)

हिंदू धर्मिक ग्रंथों में स्कंदपुराण को महापुराण कहा जाता है। स्कंदपुराण में धर्म ज्ञान और नीतियों से संबंधित कई बातों का उल्लेख किया गया है। इसमें ऐसी चीजों का वर्णन किया गया है, जिनका जीवन में होना जरुरी है। इनमें से किसी एक का भी अभाव हो तो मनुष्य जीवन अधूरा माना जाता है। 

 

जीवितं च धनं दारा पुत्राः क्षेत्र गृहाणि च।

याति येषां धर्माकृते त भुवि मानवाः।।

 

* व्यक्ति जीवन के 4 मुख्य आधार माने गए हैं, जिन्हें धर्म ग्रंथों में 4 पुरुषार्थ कहा जाता है। पहला पुरुषार्थ अर्थ अर्थात धन है। जीवन को अच्छे से जीने के लिए धन कमाना जरुरी है। धन के बिना सुख की प्राप्ति नहीं होती अौर जीवन भर केवल संघर्ष होता है। 

 

* पत्नी को अर्धांगिनी कहा जाता है क्योंकि प्रत्येक पुरुष स्त्री के बिना अधूरा माना जाता है। पुरुष जीवन में कितनी भी सफलता प्राप्त कर ले परंतु उसके जीवन में पत्नी न हो तो जीवन में कमी रह ही जाती है। 


* संतान होने के बाद ही परिवार पूरा होता है। सुखी और खुशहाल परिवार के लिए संतान का होना आवश्यक है। जिनकी संतान नहीं होती उनका जीवन अधूरा रहता है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में संतान सुख का होना जरुरी है।

 

* प्रत्येक व्यक्ति की कुछ जिम्मेदारियां अौर फर्ज होते हैं, जिन्हें उसे पूरा करना होता है। अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़कर कोई भी व्यक्ति सुखी नहीं रहता। इस प्रकार के व्यक्ति के परिवार और वैवाहिक जीवन में सदैव क्लेश बना रहता है। इन सभी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए व्यक्ति को अपने फर्ज को पूरा करना चाहिए।

 

* धर्म-ग्रंथों में प्रत्येक व्यक्ति के लिए खेती करना या मिट्टी से जुड़े रहना अनिवार्य बताया गया है। खेत-खलिहान के लिए समय निकालने अौर कार्य करने से सुख और आनंद की प्राप्ति होती है। मिट्टी से जुड़े रहने से स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपना थोड़ा समय खेतों में व्यतीत करना चाहिए क्योंकि इसके बिना जीवन अधूरा माना जाता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News