God Gift होती हैं ये चीजें देखें, आपके पास कितनी हैं

punjabkesari.in Wednesday, Sep 07, 2016 - 12:21 PM (IST)

महाभारत के केन्द्रिय पात्रों में महात्मा विदुर का सर्वोच्च स्थान है। मान्यता है की वो धर्मराज के अवतार थे। महाभारत से पहले उन्होंने युद्ध के परिणाम को लेकर धृतराष्ट्र के साथ संवाद किया था, वह संवाद विदुर-नीति कहलाता है। वे नीतियां जितनी उपयोगी उस समय थी उतनी आज भी हैं। ऐसा भी कहा जा सकता है की इन नीतियों के अनुसार कुछ ऐसी चीजें हैं जो भगवान का दिया तोहफा होती हैं। जिस व्यक्ति के पास यह होती हैं उससे अधिक सुख और समृद्ध इस धरती पर कोई ओर नहीं हो सकता। देखें, आपके पास कितनी हैं  

 * जीवन यापन करने के लिए काम की अवश्यकता होती है। जिस व्यक्ति के पास कमाई के पर्याप्त साधन होते हैं। वह ईमानदारी से मेहनत करके अपना और अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकता है। काम के अभाव में जीविका चलाना असंभव है।

 

* रोग और शोक व्यक्ति को तन मन से कमजोर बना देते हैं। बार-बार बीमार पड़ने वाले व्यक्ति का धन तो जाता ही है साथ ही उसे अंदर से तोड़ भी देता है। निरोगी काया संसार के तमाम सुखों से बढ़कर है।   

 

* जिस व्यक्ति की पत्नी मृदुभाषी होती है, वह धरती पर जन्नत का आनंद भोगता है। उसका घर स्वर्ग के समान होता है। देवी सरस्वती के साथ-साथ महालक्ष्मी भी उसके आलय में वास करती हैं। 

 

* भाग्यवान है वह व्यक्ति जिसकी संतान उसके कहे अनुसार कार्य करती है। अच्छी संतान कुल के नाम में चार चांद लगा देती है, वही बुरी संतान कुल का नाश कर देती है।

 

* ज्ञान में ऐसी शक्ति है जो रंक को भी राजा बनाने का सामर्थ्य रखती है। इससे न कोई छीन सकता है और न चोरी होने की आशंका रहती है। जीवन में जैसी भी परिस्थितियांआएं, ज्ञान से कुछ भी अर्जित किया जा सकता है।

 

* जो पत्नी अपने पति को सच्चे दिल से प्यार और मान देती है कभी किसी पराय पुरूष की ओर असक्त नहीं होती उसे धर्म ग्रंथों में पतिव्रता कहा जाता है। वही पत्नी पिया के मन भाती है जो अपने पति की भावनाअों का सम्मान करती है और अपने घर की सभी जिम्मेदारियों को पूरा करती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News