जानिए, किस जानवर को भोजन करवाने से मिलता है क्या लाभ
punjabkesari.in Friday, Aug 05, 2016 - 12:02 PM (IST)

सनातन संस्कृति में प्रत्येक जानवरों को मुख्य माना जाता है। उनकी देखभाल अौर भोजन करवाने से अपार सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है। चींटी एक छोटा जीव है परंतु इसे भोजन करवाने से भी मुश्किलों से छुटकारा मिलता है। आइए जानेें कौन से जानवर को भोजन करवाने से क्या लाभ होता है।
* चींटियां दो प्रकार की होती हैं, लाल अौर काली। लाल चींटियों को अशुभ अौर काली को शुभ माना जाता है।
* प्रत्येक बंधनों से मुक्ति हेतु आटे में चीनी मिलाकर चींटियों को डाले।
* चींटियों की दुआ से प्रत्येक मुश्किलों से बचाव होता है।
* वैसे लाल चींटियां अशुभ मानी जाती हैं परंतु यदि वे मुंह में अंडे पकड़कर लाईन में जा रही हों तो उन्हें देखना शुभ माना जाता है। जिससे पूरा दिन अच्छा व्यतीत होता है।
* कर्ज से मुक्ति पाने हेतु चींटियों को आटा अौर चीनी डालें।
कौन से जानवर को क्या खिलाएं
* गाय को पहली बनी रोटी खिलाना शुभ माना जाता है। गाय को प्रतिदिन रोटी अौर चारा खिलाने से कष्टों से मुक्ति मिलती है।
* प्रतिदिन कुत्ते को भोजन करवाने से दुश्मन आपसे दूर रहेंगे।
* पितरों को प्रसन्न करने के लिए कौए को दाना डालें।
* व्यापार अौर नौकरी में उन्नति के लिए पक्षियों को दाना डालें।
* मछली को आटा डालने से सफलता में वृद्धि होती है।