सड़क पर निर्वस्‍त्र होकर अपना ब्वॉयफ्रेंड तलाश रही है ये महिला

punjabkesari.in Thursday, Jul 23, 2015 - 05:35 PM (IST)

चीन: चीन के ग्वॉन्गडॉन्ग प्रांत में एक महिला ने तबाही मचा रखी है। लोगों के मुताबिक ये महिला आए-दिन सड़कों पर निर्वस्‍त्र होकर घूमने लगती है। डेली मेल के मुताबिक वो दिन-रात चिल्लाती रहती है और अपने ब्वॉयफ्रेंड का नाम पुकारती रहती है।

वो उसे खोजती रहती है। उसके ऐसा करने से गांव के कई मर्द खासा परेशान हैं। इस औरत के कारनामों से गांव के कई मर्द इस कदर परेशान हुए हैं कि वो गांव ही छोड़कर भाग चुके हैं। लोग बताते हैं कि ये महिला कुछ तीस साल की है। इसका एक आठ साल का बेटा भी है जो इसके साथ ही घूमता रहता है।

इस महिला का कोई घर नहीं है। वो सड़कों पर कहीं भी रह लेती है। ये महिला हर मर्द के पास जाती है और सभी को उसका ब्वॉयफ्रेंड ही बताती है। लोगों का अनुमान है कि वो मानसिक रूप से विक्षिप्त है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News