चाणक्य नीति: जानिए महिलाअों में होती हैं कौन सी 5 बुराइयां

punjabkesari.in Tuesday, Aug 30, 2016 - 10:43 AM (IST)

आमतौर पर महिलाअों को समझना असंभव है। ऐसा माना जाता है कि स्वयं भगवान भी महिलाअों को नहीं समझ पाए कि उनके मन में क्या चल रहा है। महिलाअों के गुण-दोषों का पता सरलता से नहीं लगाया जा सकता। अधिकतर महिलाअों के स्वभाव में कुछ बुरी बातें होती हैं। जिनके बारे में आचार्य चाणक्य ने अपने ग्रंथ में उल्लेख किया है।

 

अनृतं साहसं माया मूर्खत्वमतिलोभिता।

अशौचत्वं निर्दयत्वं स्त्रीणां दोषा: स्वभावजा:।।

 

आचार्य चाणक्य के अनुसार महिलाअों में ये 5 बुराइयां होती हैं, जिनके कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 


* चाणक्य के अनुसार अधिकतर महिलाएं  हर छोटी-छोटी बात पर झूठ का सहारा लेती हैं। अपनी इस आदत के कारण कई बार उन्हें मुसीबत का भी सामना करना पड़ता है। 

 

* कई महिलाअों का स्वभाव इस प्रकार का होता है कि वे बिना सोच-विचार किए कुछ कार्य कर बैठती हैं। जिसके कारण उनके सामने कई परेशानियां आ जाती हैं।

 

*  बात-बात पर नखरे करना कुछ महिलाअों का स्वभाव होता है। वे दूसरों को प्रभावित करने के लिए अौर उन्हें अपनी अौर आकर्षित करने के लिए भिन्न-भिन्न प्रकार के नखरे करती हैं।

 

* आचार्य चाणक्य के अनुसार कई महिलाएं अति आत्मविश्वास के कारण मूर्खतापूर्ण काम कर जाती हैं। जो उन्हें परेशानी में डाल देती हैं और उनके मान-सम्मान में भी कमी आती है।

 

* कुछ महिलाएं धन की लोभी होती हैं। उन्हें धन अौर सोने से अधिक लगाव होता है। इन सब के लालच में कई बार वे ठीक-गलत में अंतर करना भूल जाती हैं। धन के लोभ में कई बार वे दूसरों को नुक्सान पहुंचाने से भी नहीं हिचकचाते।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News