प्रतिबंधित 150 नशीले इंजैक्शन सहित आरोपी काबू

punjabkesari.in Friday, Feb 09, 2018 - 08:11 PM (IST)

चंडीगढ़ (संदीप): क्राइम ब्रांच की टीम ने औद्योगिक थाना क्षेत्र से अम्बाला निवासी विरेंदर पाल के पास से 150 प्रतिबंधित नशीले इंजैक्शन बरामद कर उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना पर गत रात मुटरेला लाइट प्वाइंट के समीप नाका लगाया था। इस दौरान सड़क से गुजर रहा व्यक्ति पुलिस को देख घबरा गया और रास्ता बदलने लगा। पुलिस टीम ने शक के आधार पर उसे रोक कर जब चैकिंग की तो पुलिस को उसके पास से 150 प्रतिबंधित नशीले इंजैक्शन बरामद हुए। पुलिस ने जब उससे इनका लाइसैंस या परमिट दिखाने को कहा तो वह दिखा नहीं पाया।इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अम्बाला के रहने वाले विरेंदर पाल के तौर पर हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News