सेवा न लेकर पेड सर्विस लेने पर निगम पर उठे सवाल

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2020 - 12:01 PM (IST)

चंडीगढ़ (राय) : कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए लगाए गए क यूं व लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से निपटने के लिए स्थानीय युवक सनी कुमार, चंडीगढ़ इंस्टीच्यूट ऑफ ड्रोन के डायरैक्टर हैं, के ड्रोन से निगरानी करने के लिए निशुल्क सेवा देने के प्रस्ताव को ठुकराकर दूसरे राज्य की कंपनी की पेड सर्विस लेने पर चंडीगढ़ नगर निगम की कार्यप्रणाली परनगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने सवाल उठाया है। 

 

उन्होंने प्रशासक से पूरे मामले की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि स्थानीय पुलिस भी उसी युवक की मु तसेवा लेकर भली प्रकार से कानून व्यवस्था पर नजर रख रही है तो आखिर नगर निगम को इससे क्‍या ऐतराज था।

 

होगा आंदोलन 
छाबड़ा ने बताया कि कंपनी के  निदेशक सनी कुमार ने चंडीगढ़ नगर को ड्रोन से सैनीटाइज झरने के लिए मुफ्त सेवा का प्रस्ताव दिया था लेकिन नगर निगम ने इस के प्रस्ताव को नजरअंदाज कर की एक कंपनी को बड़ी रकम देकर इस काम में लगा लिया। इस कंपनी के लोगों को यू टी. गेस्ट हाउस में मेहमानों की तरह से ठहराया है।

 

निगम अधिकारियों को इस युवक के प्रस्ताव पर ध्यान देना चाहिए था जिससे जो पैसा चेन्नई की कंपनी की जैब में जा रहा है उससे गरीब लोगों की मदद हो सकती | छाबड़ा ने कहा कि यदि इस मामले में दूध का दूध व पानी का पानी न हुआ तो कांग्रेस लॉकडाऊन के बाद आंदोलन छेड़ेगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News