राष्ट्रीय लोक कल्याण पार्टी में कम्पैनिंग की तैयारियां जोरो-शोरो पर

punjabkesari.in Sunday, Mar 20, 2016 - 07:45 PM (IST)

चंडीगढ़ : राष्ट्रीय लोक कल्याण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शंभू बैनर्जी की अध्यक्षता में पार्टी के रेहड़ी फड़ी सैल के चेयरमैन अमरनाथ के सहयोग से रामदरबार में एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय सिंगला, जॉनी, भूषण कुमार, कुलदीप कुमार, सूरजभान व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

 
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंभू बैनर्जी ने बताया कि उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली हैं और उनके कार्यकर्ता शहर के हर कोने में कैंपेनिंग कर रहे हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय सिंगला ने बताया कि आने वाले नगर निगम चुनाव में वे अपना प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे। जिसके लिए उन्होंने पूरी तैयारी कर ली है। बैठक में राष्ट्रीय लोक कल्याण पार्टी में सर्वसम्मिति से कुछ पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News