चंडीगढ़ के मार्शल आर्ट्स कोच का ग्लोबल मिस्टर इंडिया वर्ल्ड वाइड 2019 के फिनाले के लिए चयन

punjabkesari.in Wednesday, Aug 21, 2019 - 01:59 PM (IST)

चंडीगढ़ (वैभव): सिटी के 29 वर्षीय मार्शल आट्र्स कोच सूरज कबीर वर्मा को दिल्ली में होने जा रहे ग्लोबल मिस्टर इंडिया वल्र्डवाइड 2019 के फिनाले के लिए चुना गया है। ये न केवल सूरज कबीर वर्मा उनके लिए बल्कि चंडीगढ़ शहर के लिए भी बड़े ही मान सम्मान कि बात है। 

 

सूरज कबीर वर्मा मार्शल आर्ट्स कोच, के अलावा एक उद्यमी, एक सामाजिक कार्यकर्ता है। सूरज कबीर वर्मा के अनुसार उनका चयन 14 सितम्बर को दिल्ली में होने जा रहे ग्लोबल मिस्टर इंडिया वल्र्डवाइड 2019 के फिनाले में हुआ है और इस शो में जज कमांडो मूवी सुपरस्टार विद्युत जामवाल होंगे। 

 

इस टाइटल के लिए चंडीगढ़ में ऑडिशन आयोजित हुए थे जहां लगभग 250 पुरुष और महिलाओं ने भाग लिया और सूरज कबीर वर्मा ने पूरे ट्राईसिटी से आये प्रतिभागियों में से शीर्ष में 6 स्थान हासिल किया। सूरज वर्मा के अनुसार इस प्रतियोगिता के विजेता फ्रांस में होने वाले ग्लोबल मिस्टर वल्र्ड वल्र्डवाइड 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News