CBI ने पीओ सैल के हैड कांस्टेबल को दो हजार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 12, 2019 - 09:14 AM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील) : पीओ सेल के हैड कांस्टेबल दलबीर सिंह को सी.बी.आई. ने मंगलवार को दो हजार रुपए रिश्वत लेते हुए सैक्टर-34 की मार्कीट में रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 

 

हैड कांस्टेबल पर आरोप है कि पूर्व बैंक कर्मचारी पर चैक बाउंस की कार्रवाई न करने के नाम पर दो हजार रुपए लिए हैं। खरड़ निवासी हरभजन सिंह की शिकायत पर सी.बी.आई. ने दलबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर लिया। 

 

जेल भेजने की धमकी भी दी
हरभजन सिंह ने बताया कि वह पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव बैंक का पूर्व कर्मचारी है। उसके खिलाफ अदालत में चैक बाउंस का केस चल रहा है। अदालत ने उस पर 82 सी.आर.पी.सी. के तहत कार्रवाई के लिए पीओ सैल को कहा था। 

 

पीओ सैल में तैनात हैड कांस्टेबल दलबीर सिंह ने उस पर कार्रवाई और जेल भेजने की धमकी देकर दो हजार रुपए मांगे। इसके अलावा हैड कांस्टेबल ने कहा कि एक जुलाई को कोर्ट में सुनवाई है, उस दिन भी दो हजार रुपए देने होंगे। हरभजन सिंह ने हैड कांस्टेबल की शिकायत सी.बी.आई. को दी।

 

सी.बी.आई. ने की वाइस रिकॉर्डिंग
सी.बी.आई. ने हैड कांस्टेबल और शिकायतकर्ता के बीच वाइस रिकार्डिंग की। शिकायतकर्ता ने फोन कर हैड कांस्टेबल से रिश्वत की रकम देने वाली जगह के बारे में पूछा। 

 

हैड कांस्टेबल ने शिकायतकर्ता को दो हजार रुपए लेकर सैक्टर-34 की मार्कीट में बुलाया, जहां पर सी.बी.आई. ने ट्रैप लगाया। हरभजन सिंह ने दो हजार रुपए निकालकर हैड कांस्टेबल को दिए तो सी.बी.आई. टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News